Home अन्य समाचार दुनिया की सबसे बड़ी पंछी प्रतिमा जटायु की है

दुनिया की सबसे बड़ी पंछी प्रतिमा जटायु की है

99

केरल में स्थित जटायु की प्रतिमा, दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रतिमाओं में है। जो चदयामंगलम में हजार फुट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। रामायण के पात्र जटायु ने जब मां सीता को बचाने के लिए राक्षस राज रावण से युद्ध किया और जब तक बलिदान को समर्पित नहीं हुए, तब तक लड़ता रहा। यहां एक विशाल प्रतिमा जटायु राम मंदिर और एक एडवेंचर सेंटर प्रमुख आकर्षण हैं। यह 200 फीट लंबी, 150 फीट चैड़ी और 70 फीट ऊंची है, जो विश्व की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति है। कहा जाता है कि रावण से युद्ध के दौरान घायल जटायु यहीं गिरे थे। इस स्थान पर एक “राम पदम” (भगवान राम के पदचिह्न) और “कोक्करानी” नामक एक जल कुंड है, जिसे लेकर मान्यता है कि यह जटायु की प्यास बुझाने के लिए बना था। यह स्थान कला, तकनीक, और पर्यटन का संगम है। जहाँ एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधा है। यहाँ चट्टानों के बीच, एक गुफा में जटायु राम मंदिर बना है। केरल में जटायु-पारा (पहाड़ी) पर जटायु की मृत्यु और अंतिम संस्कार से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्य माने जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए 1 हजार फीट से अधिक ऊँची पहाड़ी पर सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यह स्थान भारतीय पौराणिक कथाओं के प्रति सम्मान, महिला सुरक्षा और अद्भुत वास्तुकला का प्रतीक है।