Home अन्य समाचार प्रकृति से बातें करता हैदरपुर वेटलैंड पर हजारों विदेशी पंछियों का कब्जा

प्रकृति से बातें करता हैदरपुर वेटलैंड पर हजारों विदेशी पंछियों का कब्जा

1

शुक्र है- हैदरपुर वेटलैंड फैक्ट्रीयों से दूर है! किसी प्रदूषण अधिकारी की चैकीदारी से दूर है! प्रदूषण की सुनवाई से दूर है! इसीलिए इसका पानी और नीला आसमान दोनों एक जैसे! फिलहाल एक महीने से हैदरपुर वेटलैंड पर विदेशी पंछियों का कब्जा है! साइबेरिया और मध्य एशिया से आए लगभग 6 हजार पंछी, कभी पानी में, कभी आसमान में उड़कर, अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाने लगे! अफसर के हिसाब से अभी यह शुरुआत है, सर्दी आते-आते पंछियों की गिनती 25 हजार के पार जा सकती है, भरपूर खाना ठंडा मौसम पंछियों की पहली पसंद है, और इस झील में इनकी पसंद मौजूद है! इसीलिए इस विश्व प्रसिद्ध वेटलैंड पंछियों ने अपना घर बना लिया है! हजारों किमी का सफर करके तरह-तरह के पंछी हर साल यहां आना नहीं भूलते!
हजारों करोड़ बर्बाद के बाद भी, आस्था की नदियों में गंदगी के अंबार? ऐसी नौकरशाही को वेटलैंड एरिया से ट्यूशन पढ़ना चाहिए!