Home अपराध हैरी बॉक्सर और रोहित गोदारा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

हैरी बॉक्सर और रोहित गोदारा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

निशांत सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने आज हैरी बॉक्सर और रोहित गोदारा गैंग के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त कार्तिक के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेशल सेल डीसीपी अमित कौशिक की अगुवाई में हुये इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली के एक व्यापारी से रंगदारी वसूलने की योजना में यह गैंग दिल्ली के महोली क्षेत्र में आया था, जहां पुलिस ने बड़ी बहादुरी से इनको गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, इसके साथ ही अतिरिक्त आयुक्त ने यह भी बताया कि हैरी बॉक्सर गैंग दिल्ली में तेजी से अपना वर्चस्व बनाने की फिराक में है, जिस पर कार्यवाही करते हुए दिल्ली पुलिस ने बता दिया कि ऐसी मंशा रखने वाले का क्या अंजाम होता है। हम आपको बता दें कि गिरफ्तार कार्तिक पहले भी 8 मुकदमों में सजा काट चुका है, और अतिरिक्त 8 मुकदमों में वांछित है।

Exit mobile version