- अतिरिक्त प्रभार सम्हालेंगे शशि भूषण सिंह
(निशांत सिंह)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा आज सेवानिवृत हो गये हैं, दिल्ली पुलिस लाइन के परेड गाउंड में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें दिल्ली के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। श्री अरोड़ा ने अपने संवाद में शहीद जवानों को नमन किया, तथा अपने सहयोगियों को धन्यवाद कहा। अपने 37 साल के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए श्री अरोड़ा ने बताया कि कैसे दिल्ली पुलिस के लिए उनकी सोच में परिवर्तन आया।
हालांकि अभी नये पुलिस आयुक्त का चयन नहीं हुआ है, मगर दिल्ली होमगार्ड के महानिदेशक श्री शशि भूषण कुमार सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
