Home अन्य समाचार राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली 

राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली 

509

एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग बली के किए दर्शन

रायबरेली, 5 नवंबर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचे राहुल गांधी ने पीपलेश्वर मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए। राहुल यहां से शहर पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा निर्मित शहीद चौक का उद्घाटन किया।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। राहुल के साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हो गए। यहां उन्हें कई सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से वे औपचारिक मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होना है।