Home उत्तर प्रदेश बेटे ने हथौडे से कूचकर माता-पिता को मार डाला

बेटे ने हथौडे से कूचकर माता-पिता को मार डाला

547

उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज में एक युवक ने हखौडे से कूचकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके के फरार हो गया। मारे गए बुजुर्ग दंपती के छोटे बेटे से तहरीर लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है। साथ ही इस मामले की छानबीन भी जारी है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के विवाद में बेटे ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।

यह वारदात लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव में रहते थे। उनके दो बेटों में बडे बेटे का नाम ब्रिशकित उर्फ लाला और छोटे बेटे का नाम देवदत्त है। जगदीश वर्मा पेशे से लौहार थे। बताया जा रहा है कई दिनों से संपत्ति को लेकर बडे बेटे ब्रिशकित से उनका विवाद चल रहा था। घर में अक्सर झगडे होते रहते थे।