Home अन्य समाचार जेवर एयरपोर्ट मिला योगी की मेहनत मनसा उनकी रण कुशलता को..!

जेवर एयरपोर्ट मिला योगी की मेहनत मनसा उनकी रण कुशलता को..!

95

ना हरियाणा को ना राजस्थान को जेवर एयरपोर्ट मिला यूपी को.! 5100 हेक्टेयर में फैला एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, अब हमें हमारे देश को 56 से ज्यादा देशों से जोड़ेगा। 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.! अब जुटे हैं या दफ्तरों में है या जब तक टोली बनाकर घूम लेते हैं, सच्चाई तो जमीनी हालात को ही पता है मगर जिला प्रशासन कहना यही है कि वह पूरी तरह तैयारी में है। उद्घाटन को लेकर एक हाई लेवल बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जेवर एयरपोर्ट की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम से की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय नोएडा एयरपोर्ट की नींव वर्ष 2001 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पेश किया था। 2 साल बाद अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार ने रिपोर्ट स्वीकार की। इस एयरपोर्ट को कभी हरियाणा, कभी राजस्थान तो कभी यूपी के अन्य शहरों में ले जाने की कोशिश होती रही। मगर साल 2014 को इस योजना को नई उड़ान मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को यूपी में जेवर के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव रखी थी। 5100 हेक्टेयर में विस्तृत एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।