Home अन्य समाचार उपराष्ट्रपति जाएंगे अलीगढ़

उपराष्ट्रपति जाएंगे अलीगढ़

605

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज जाएंगे अलीगढ़

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।

पीआईबी के अनुसार, अलीगढ़ के अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।