Home उत्तर प्रदेश सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को मिली धमकी..

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को मिली धमकी..

527

जनपद की जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर का मामला सिविल जज सीनियर की कोर्ट में चल रहा है। हिन्दू पक्ष से दावा पेश करने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है।

संभल, 11 दिसंबर ।सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर निधि झा के नाम से हैंडलर से अधिवक्ता को यह धमकी मिली है। उन्हें संभल हिंसा का मास्टर माइंड बताया गया है। अधिवक्ता ने इस मामले में संभल के साइबर थाना में पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

उल्लेखनीय है कि कोर्ट के आदेश पर बीते नवम्बर माह में सर्वेक्षण टीम मस्जिद में सर्वे करने गयी थी। इस दौरान भीड़ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए टीम पर पथराव,आगजनी कर दी थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस की टीमे अब उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी कर रही हैं।