Home अन्य समाचार भारत की पांच सबसे बड़ी मेडिसिन फैक्ट्री

भारत की पांच सबसे बड़ी मेडिसिन फैक्ट्री

70

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड-
सन फार्मा भारत की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह कंपनी कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और त्वचा संबंधी दवाइयां बनाती है तथा अपनी दवाइयां 100 से अधिक देशों में निर्यात करती है।
सिपिला लिमिटेड-
सिपिला की स्थापना 1935 में हुई और यह सस्ती दवाइयों के लिए जानी जाती है। इसका मुख्यालय मुंबई में है और यह कंपनी अस्थमा, एचआईवी, एड्स की दवाइयां बनाती है।
डाॅ. रेडीज लैबोरेटरीज-
इस कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। डाॅ. रेडीज रिसर्च आधारित कंपनी है जो कैंसर, डायबिटीज और दर्द निवारण दवाइयां बनाती है। इसकी दवाइयों की मांग विदेशों में भी है।
ल्यूपिन-
ल्यूपिन की स्थापना 1967 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह कंपनी विशेष रूप से टीबी और डायबिटीज की दवाई के लिए प्रसिद्ध है।
अरविंदो फार्मा-
अरविंदो फार्मा की स्थापना 1986 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। यह जेनेरिक दवाइयों की बड़ी निर्माता कंपनी है जो एंटीबायोटिक और इंजेक्शन का निर्माण कर कई देशों में निर्यात करती है।