Home उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद: पांच घंटे चले अभियान में पुलिस ने 54 अभियुक्ताें काे गिरफ्तार...

फिरोजाबाद: पांच घंटे चले अभियान में पुलिस ने 54 अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया

59
0

फिरोजाबाद, 15 सितम्बर। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि काे पांच घंटे अभियान चलाकर कुल 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो काफी दिनाें से फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रविवार काे बताया कि वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12:00 बजे से सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 54 अभियुक्त गिरफ्तार किए गये। इनमें 53 अभियुक्ताें में

एनबीडब्ल्यू व एक एसआर वारंटी वाँछित हैँ।

थाना उत्तर पुलिस ने पांच, थाना रामगढ़ ने तीन, थाना रसूलपुर ने एक, थाना लाइनपार दाे, थाना मटसेना ने दाे, थाना टूण्डला ने पांच, थाना पचोखरा ने दाे, थाना रजावली ने दाे, थाना नारखी ने तीन, थाना नगला सिंघी ने तीन, सिरसागंज ने 10, थाना अराँव ने एक, थाना नसीरपुर ने तीन, थाना शिकोहाबाद ने छह, थाना खैरगढ़ ने दाे, थाना एका ने एक, थाना फरिहा ने तीन अभियुक्त को पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here