Home Uncategorized ‘वनवास’ का टीजर रिलीज

‘वनवास’ का टीजर रिलीज

342

अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ का टीजर रिलीज

गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म ‘वनवास’ परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म का टीजर मंगलवार को जारी कर दिया गया है।

नए टीजर में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को अनोखे किरदारों में देखा जा सकता है, जहां उनके दमदार अभिनय ने पारिवारिक भावनाओं को नई ऊंचाई दी है और स्क्रीन पर गहराई ला दी है। टीजर की हर एक लाइन दमदार है, जो परिवार की वफादारी और प्यार और कर्तव्य के लिए किए गए त्याग को एक नया नजरिया देती है।

अनिल शर्मा की शानदार कहानी और मजबूत कास्ट के साथ, वनवास एक ट्रेडिशनल ड्रामा से आगे बढ़कर टाइमलेस थीम के जरिए से एक गहरी इमोशन से भरी यात्रा की पेशकश करता है।

अनिल शर्मा द्वारा प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लिखी गई ये फिल्म जी स्टूडियोज के तहत दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। ये एक ऐसी कहानी है जहां हर फैसला अगले पड़ाव पर असर डालता है। ये फैमिली फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।