Home उत्तर प्रदेश लखनऊ में सरेराह युवती पर धारदार हथियार से हमला

लखनऊ में सरेराह युवती पर धारदार हथियार से हमला

377

लखनऊ, 21 जनवरी:

मड़ियांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से युवती पर हमला बोल दिया। भीड़ को देखकर आरोपित अपना वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मड़ियांव के शंकरपुर क्षेत्र में 22 साल की युवती पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भेजा। घटना के बाद आरोपित अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।