Home उत्तर प्रदेश योगी बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

योगी बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

भाजपा के सक्रिय सदस्य बने मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव व ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 19 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व पार्टी के महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, राम प्रताप सिंह ​चौहान व अनूप गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण किया।

मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत आज भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हुई। मेरी सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से अपील है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आरंभ हुए इस अभियान से अवश्य जुड़ें और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करें।

प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व पार्टी के महामंत्री गण मुख्यमंत्री के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान से वे भी जुड़ें। पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करें और दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ें, ताकि सभी मिलकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे सकें।

Exit mobile version