Home उत्तर प्रदेश 11 करोड़ की थाली खा गए सरकारी चोर

11 करोड़ की थाली खा गए सरकारी चोर

राष्ट्रीय समस्या टीम। 11 करोड़ की थाली खा गए सरकारी चोर..! फिर भी डीएम-बीएसए बिल्कुल दूध के धुले..! मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा, भला बताओ- इतनी अच्छी खबरें, फिर भी देश विकास नहीं कर पा रहा..! खैर, डीएम साइन करते रहे, बीएसए खुश होते रहे, फिरोज अहमद डकारते रहे, और 11 साल में पूरा 11 करोड़ की थाली सफा चट्ट कर दी सरकारी चोरों ने..! यह हाल है शिक्षा विभाग का..! बहरहाल यूपी का बलरामपुर जिला, फिर सुर्खियों में है, मासूम बच्चों का मध्यान भोजन, सरकारी चोर खाते रहे, मगर हैरानी देखिए ना बच्चे, ना स्कूल, मध्यान भोजन बंटता रहा…! साल 2 साल नहीं पूरे 11 साल खूब खाया गया…! फिलहाल जिला समन्वयक फिरोज अहमद सहित, 44 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, अब क्या नतीजा निकलता है….! मासूमों की थाली, अफसर चोरी करके खा गए..! और नहीं मिल पाई वो सब, मुंह मटका कर छा गए..! भला बताओ– हमारे देश का भविष्य कितने अच्छे हाथों में है, मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा, उनका खाना भी सरकारी डकैत खा गए…! मगर- अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ खबर ही रहेगी.., होना कुछ नहीं। इसमें ना किसी को सजा होगी, ना एक रुपए की वसूली होगी, बहरहाल योगी जी के आंगन में चोरी हुई…. इसलिए हो सकता है चोट्टे न बच पाएं…! मगर सवाल है कि 75 साला आजादी के बाद भी, अधिकारियों को पर नहीं मिल पाए। देखो बेचारे– अपाहिज की तरह ऑफिस में बैठे रहते हैं…!

Exit mobile version