Home उत्तर प्रदेश  जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

 जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

494

एयरफोर्स के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

बागपत, 11 नवंबर । बागपत जिले में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एयरफोर्स के जवान की मौत हो गयी, जवान बाइक से देहरादून जा रहा था। पुलिस ने सम्बंधित अधिकारियों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

रमाला पुलिस का कहना है कि रात के समय एयरफोर्स का जवान सुनील कश्यप दिल्ली अपनी ड्यूटी से देहरादून के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रमाला थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचा, एक ट्रैक्टर ट्रॉली ओर पिकप गाड़ी की चपेट में आ गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर लगने से बाइक गिर गयी और उसमें आग लग गयी, जबकि बाइक सवार जवान बुरी तरह घायल हो गया। जिसको बडौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया। लेकिन जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। रमाला पुलिस द्वारा जवान की पहचान कर उसके दफ्तर में सूचना दी। मौके पर एयरफ़ोर्स के जवान और उसके परिजन पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।