Home अन्य समाचार जलकर खाक हुआ पशु चारे का गोदाम

जलकर खाक हुआ पशु चारे का गोदाम

582

अलीपुरद्वार, 25 फरवरी: जिले के बीरपाड़ा थाना क्षेत्र के भूटान सीमा पर स्थित लंकापाड़ा इलाके में मंगलवार तड़के भयावह आग लगने से एक गोदाम जलाकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंकापाड़ा बाजार इलाके में स्थित एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में मवेशियों का चारा रखा हुआ था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग पर काबू करने की कोशिश किया। बाद में सूचना पर बीरपाड़ा से दमकल का एक ईंजन मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।