Home अन्य समाचार अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

641

नई दिल्ली, 16 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर में तीन स्थानों पर पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल पर जारी विवरण में बताया गया है कि अमित शाह दोपहर एक बजे पड्डर नगेसली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। यहां उनकी जनसभा गुलमर्ग स्थित छत्तरगढ़ स्टेडियम में रखी गई है। इसके बाद वह किश्तगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। यहां उनकी जनसभा दोपहर ढाई बजे किश्तवाड़ परेड ग्राउंड में होगी। किश्तवाड़ से अमित शाह रामबन विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह यहां के चंद्रकोट में शाम चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।