Home अन्य समाचार वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

561

नई दिल्ली, 16 सितंबर । रेल मंत्रालय ने सोमवार को नवनिर्मित वातानुकूलित वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ करने का निर्णय किया है।

रेल मंत्रालय ने आज मेट्रो ट्रेन का नाम बदलने की सूचना जारी की। ‘नमो भारत रैपिड रेल’ छोटी एवं मध्यम दूरी की यात्रा को न्यूनतम समय में पूरा करेगी जबकि अन्य मेट्रो केवल छोटी दूरी तय करती हैं। ‘नमो भारत रैपिड रेल’ शहरों को शहरों से जोड़ेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भुज से अहमदाबाद के बीच भारत की पहली ‘नमो भारत रैपिड रेल’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, वह नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली सहित कई नमो भारत रैपिड रेलों एवं वाराणसी से दिल्ली तक पहली 20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।