Home उत्तर प्रदेश दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई : मायावती

दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई : मायावती

642

अमेठी की घटना में दोषियों संग लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई : मायावती

लखनऊ, 04 अक्टूबर । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अमेठी में गुरुवार देर रात हुई एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या को दुखद बताया है। इसके साथ ही मीरजापुर में हुए दुर्घटना में दस लोगों की मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मायावती ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनपद के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ निर्मम हत्या कर दी गई। पति-पत्नी और दो बच्चियों की निर्मम हत्या की घटना अति दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है। ताकि अपराधी बेखौफ न रहें।

इसके अलावा मायावती ने मीरजापुर जिले में ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली की भीषण सड़क दुर्घटना में 10 मजदूरों की मौत व अन्य कई के घायल हो जाने की खबर को अति-दुखद बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि सरकार घायलों के उपचार के साथ ही पीड़ित परिवारों की समुचित सहायता की भी व्यवस्था जरूर करे।