Home अन्य समाचार यह है महिला सैनिको का दम

यह है महिला सैनिको का दम

यह है भारतीय जांबाज इन्हें गौर से देखिएगा और यह है महिला सैनिकों का दम। इन्हें आंखों में समा लीजिएगा। यूं ही नहीं पूरी दुनिया इनकी कायल है दोस्तों। आज जब यह शहीद पथ पर हैं तो देश को भरोसा दिला रही बेखौफ रहने का वायदा कर रही। मगर जब यह सरहद पर होती हैं तो दुश्मन की नब्ज कब्जा करती हैं। उसके गुर्दे, उसके हौंसलों पर अपना पैर रखती हैं। इसलिए जवाब नहीं, दोस्तों हमारे सैनिकों का लाजवाब है। हमारी महिला सैनिक उनका जज्बा। कभी यह बेटियां कहलाती थीं। आज यह भारत की सुरक्षा की ढाल हैं। इनका हर कदम यह संदेश देता है कि देश सेवा में कोई सीमा नहीं। कोई भेद नहीं बस समर्पण और देश प्रेम है। राइफल कंधे पर कदमों में अनुशासन और आंखों में तिरंगे के लिए गर्व। यह महिलाएं सिर्फ परेड का हिस्सा नहीं, बल्कि उस बदलते भारत की पहचान है। जहां नारी शक्ति हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी है। इंडिया गेट पर बहता यह जज्बा यह बताता है कि अब इतिहास सिर्फ याद नहीं किया जाता। इतिहास गढ़ा जा रहा है।

Exit mobile version