Home अन्य समाचार भारत की आन बान शान

भारत की आन बान शान

शहीद पथ पर देखिए। भारत की आन बान शान सारा देश जब 26 जनवरी की खुशियां मनाता है, तैयारी करता है, तो भारतीय जांबाज अनोखे करतब दिखाते हैं। शहीद पथ पर मेला पूरी दुनिया की यादगार बनाते हैं। कर्तव्य पथ से लेकर इंडिया गेट तक भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा बलों की रिहर्सल शुरू हो जाती है। सुबह की ठंडी हवा में कदम से कदम मिलाकर चलते जवान उनके अनुशासन और समर्पण की झलक दिखाते हैं। सेना की परेड केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि देश की ताकत, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक होती है। इस रिहर्सल के दौरान थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवान अपने-अपने दस्तों के साथ परेड करते हैं, अलग-अलग रेजीमेंट की टुकड़ियां, बैंड की धुन पर तालमेल और हर कदम में अनुशासन साफ नजर आता है। स्टैंड पर बैठकर वरिष्ठ अधिकारी रिहर्सल का निरीक्षण करते हैं। हर छोटी बड़ी कमी को सुधारा जाता है ताकि 26 जनवरी के दिन परेड पूरी दुनिया के सामने बेहतरीन नजर आए। यह रिहर्सल उन जवानों की मेहनत है और बलिदान की कहानी भी कहती है जो दिन-रात अभ्यास करके देश की गरिमा बनाए रखते हैं। गणतंत्र दिवस की यह तैयारी हमें याद दिलाती है कि हमारी आजादी सुरक्षित हाथों में है क्योंकि जब सेना कदम बढ़ाती है तो देश को गर्व होता है।

Exit mobile version