Home अन्य समाचार माँ गंगा की गोद में कुंभ का पर्व…!

माँ गंगा की गोद में कुंभ का पर्व…!

136

जहां हर लहर के साथ श्रद्धा बहती है और हर कण में सनातनी संस्कृति की गूंज सुनाई देती है। हजारों वर्ष से मानव सभ्यता को जीवन देने वाली माँ गंगा के पावन तट पर आयोजित कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारत की आध्यात्मिकता चेतना सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा का जीवित प्रमाण है। कुंभ वह अवसर जहां देश-विदेश से आए साधु संत महात्मा अखाड़े और श्रद्धालु एक ही उद्येश्य के साथ एक होते हैं। आत्मशुद्धि साधना और मोक्ष की कामना। ब्रह्म मुहूर्त की पवित्र बेला में माँ गंगा डुबकी लगाते श्रद्धालु अपने पापों से मुक्त और जीवन की शांति की आशा करते हैं। यह स्नान केवल शरीर का नहीं बल्कि आत्मा की शुद्धिकरण का माध्यम है। कुंभ के दौरान अखाड़ों के भव्य पेशेवाई नागासाधु की कठिन तपस्या, यज्ञ, प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठान इस महापर्व को आदित्य बनाते हैं। यह हर दृश्य, हर ध्वनि और हर पल आस्था, अनुशासन और सनातन मूल्य की कहानी कहता है। कुंभ समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला वह पर्व है। जहां जाति, वर्ग और भाषा की सीमाएं आस्था के सागर में विलीन हो जाती हैं बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिकता, शक्ति और मानव के संदेश का प्रतीक भी है। माँ गंगा की गोद में विराजमान कुंभ आस्था, साधना, सनातन परंपरा का महान और आध्यात्मिक महापर्व है।