Home उत्तर प्रदेश  बस टक्कर से महिला की मौत

 बस टक्कर से महिला की मौत

452

अल्मोड़ा डिपो की बस की टक्कर से महिला की मौत

लखनऊ, 19 अक्टूबर । शहर के कैसरबाग निवासी रश्मि सोनकर (40) के स्कूटी से घर लौटते वक्त डालीगंज चौराहे के निकट हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की रात रश्मि अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, तभी उत्तराखंड के अल्मोड़ा डिपो की बस ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

रोडवेज बस घटना के बाद डिवाइडर से टकराकर रुक गई, तभी लोगों ने दौड़कर चालक को पकड़ लिया और पीटने लगे। मौके पर पहुंची हसनगंज थाने की पुलिस ने भीड़ से चालक को छुड़ाकर थाने भेजा। मृत रश्मि के पति प्रदीप सोनकर को पत्नी के मौत की सूचना लगी तो थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदीप की तहरीर पर देर रात मुकदमा लिखा गया। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।