Home पर्यावरण पाताल का पानी दूषित कैसे हो गयाः एनजीटी

पाताल का पानी दूषित कैसे हो गयाः एनजीटी

805

निशांत सिंह
प्राकृतिक संपदा दूषित कैसे हो गई, पाताल में भी केमिकल घुस गया। 25 राज्यों के भूजल में आर्सेनिक और 27 राज्यों के भूजल को फ्लोराइड सताने लगा, आखिर सुप्रीम एजेंसियों की यह असफलता कैसे बर्दाश्त की जा सकती है। इस गंभीर समस्या पर सुनवाई करते हुए चेयरपर्सन प्रकाश श्रीवास्तव ने स्पष्ट आदेश दिए, कहा केंद्रीय भूजल बोर्ड बताए, जिन राज्यों में आर्सेनिक फ्लोराइड है, उसे हटाने, उसे मिटाने के क्या विकल्प है, कोई संयंत्र, कोई प्लांट है, या नहीं। साथ ही बताए कि ऐसे प्लांट कहां लगाए जा सकते हैं।

हिंदुस्तान में छपी खबर पर स्वत संज्ञान मामले में, न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सेंथिल वेल ने स्पष्ट किया कि राज्यों की दी हुई रिपोर्ट को सीजीडब्ल्यूए सारणी में करें, साथ ही स्पष्ट करें कि आर्सेनिक फ्लोराइड हटाने के लिए किससे सलाह ली गई, दूषित हुआ भूजल की शुद्धता वापस लाने के लिए, क्या संयंत्र हैं, और ऐसे प्लांट कहां लगाए जा सकते हैं।