भारत में सबसे ज्यादा मंदिर तमिलनाडु में हैं। वैसे तो भारत को मंदिरों को देश कहा जाता है लेकिन अगर बात करें सबसे ज्यादा मंदिरों वाले राज्य की तो जवाब है तमिलनाडु। तमिलनाडु में 33,000 से भी ज्यादा मंदिर मौजूद हैं और यही वजह है कि इसे मंदिरों की धरती कहा जाता है। यहां के मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बल्कि इतिहास, कला और वास्तुकला के जीवित उदाहरण हैं। सबसे पहले बात करते हैं। मदुरे के मीनाक्षी अम्मन मंदिर की। यह मंदिर अपने ऊंचे-ऊंचे रंगीन गोपुरम, हजारों देवी-देवताओं की मूर्तियों और भव्य स्थापत्य कला के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। तमिलनाडु के कुछ प्रसिद्ध मंदिर जैसे कि तंजापुर का बृदेश्वर मंदिर जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज साइट और इसकी खास बात यह है कि इसका विशाल शिखर एक ही पत्थर से बना हुआ है। रामेश्वर का रामनाथ स्वामी मंदिर। यहां मौजूद 22 पवित्र कुएं और दुनिया के सबसे लंबे मंदिर कोरिडोर इसकी सबसे बड़ी पहचान है। चिंदबरम का नटराज मंदिर भगवान शिव के नृत्य रूप को समर्पित है। काशीपुरम के मंदिर जैसे एंकाबरेश्वर और कामाक्षी अम्मन मंदिर तमिलनाडु को दक्षिण भारत की काशी बनाते हैं। वहीं अरुणाचलेश्वर मंदिर आग तत्व से जुड़ा हुआ है और कार्तिक दीपम पर्व पर यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। तमिलनाडु के मंदिर सिर्फ पूजा के स्थान नहीं बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और परंपरा की पहचान है। तो जब भी भारत की धार्मिक विरासत की बात हो याद रखिएगा, भारत में सबसे ज्यादा मंदिर तमिलनाडु राज्य में हैं।
