Home अन्य समाचार केसर की राजधानी

केसर की राजधानी

भारत का एक ऐसा जिला जिसे केसर का राजधानी कहा जाता है, दोस्तों..! कश्मीर का पामपुर ऐसा एरिया है जहाँ का केसर पूरी दुनियां में कहीं नहीं मिलता। केसर दुनिया के सबसे महंगे और कीमती मसालों में से एक माना जाता है। इसकी खुशबू, रंग और औषधीय गुण इसे बाकी मसालों से अलग बनाते हैं, लेकिन केसर को हर जगह उगाना संभव नहीं है, क्योंकि इसके लिए खास जलवायु और मिट्टी की जरूरत होती है। भारत में भी केसर का उत्पादन सीमित इलाकों तक ही सिमटा हुआ है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित पामपुर को भारत का ‘केसर कैपिटल’ कहा जाता है, क्योंकि यहां देश का सबसे ज्यादा और सबसे बेहतरीन केसर उगता होता है। पामपुर का केसर गहरे लाल रंग, तेज खुशबू और उच्च रंग क्षमता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सदियों से यहां केसर की खेती की परंपरा चली आ रही है और यह इलाका आज भी कश्मीरी केसर की पहचान बना हुआ है। भारत में केसर का उत्पादन लगभग पूरी तरह से जम्मू-कश्मीर राज्य तक सीमित है। देश में जितना भी केसर पैदा होता है, उसका अधिकांश हिस्सा इसी राज्य से आता है। पामपुर को इस पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा और प्रमुख केसर उत्पादक केंद्र माना जाता है। वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो ईरान दुनिया का सबसे बड़ा केसर उत्पादक देश है। इसके बाद अफगानिस्तान, स्पेन और भारत का स्थान आता है। हालांकि, उत्पादन मात्रा कम होने के बावजूद कश्मीरी केसर को गुणवत्ता में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ केसरों में गिना जाता है।

Exit mobile version