Home Uncategorized कनाडा में मक्खन और घी चुराते पंजाब के छह युवक गिरफ्तार

कनाडा में मक्खन और घी चुराते पंजाब के छह युवक गिरफ्तार

347

ओटवा, 01 फरवरी:

कनाडा की पील रीजनल पुलिस ने मक्खन और घी चुराने के आरोप में भारत के पंजाब के छह युवकों को गिरफ्तार किया है। ओटवा राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से घी व मक्खन चोरी की घटनाओं में दुकानदारों को साठ हजार डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है।

पुलिस ने कहा है कि पकड़े गए सभी युवक भारत के पंजाब के रहने वाले हैं। इनके नाम सुखमंदर सिंह, दलवाल सिंह सिद्धू, नवदीप चौधरी, कमलदीप सिंह, विश्वजीत सिंह और हरकीरत सिंह हैं। आरोपित इससे पहले ब्रैंपटन सिटी में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ब्रैंपटन पुलिस को भी इनकी तलाश थी।