Home उत्तर प्रदेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में टकराई कार, मासूम समेत चार की...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में टकराई कार, मासूम समेत चार की मौत

485

औरैया, 21 सितम्बर । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरैया जनपद से गुजरते हुए शनिवार को खड़े डंपर से एक बेकाबू कार टकरा गई। हादसे में कार सवार एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कानपुर के कल्याणपुर इन्द्रानगर निवासी कार चला रहे पीयूष, उनकी मां नीता यादव, भाभी संजू और पांच वर्षीय भतीजा आरव के रूप में की है। परिवार से पता चला है कि सभी गाजियाबाद के सूरजपुर से अपने घर कानपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और अग्रिम कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।