Home उत्तर प्रदेश आगरा में टोलकर्मी पर गाडी चढाने की कोशिश

आगरा में टोलकर्मी पर गाडी चढाने की कोशिश

260

आगरा में एक टोल कर्मी को टोल टैक्स मांगना बारी पड गया। पहले कार सवार ने उसपर गाडी चढाने की कोशिश की। फिर कार के बोनट पर टोलकर्मी को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि कैसे कार चालक टोल के बैरिकेड को तोडते हुए टोलकर्मी को बोनट पर लेकर तेजी से निकल गया। एस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। टोलकर्मी को चोटें आई हैं। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

मामला आगरा के थाना खंदौली टोल प्लाजा का है। कार चालकों की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गाडी में फासटैग न होने के कारण टोल कर्मीयों की कार सवार से बहस हुई। इसके बाद कार सवार तेजी से जाकर कार में बैठ गया। टोल न भरने पर गुस्साए टोल कर्मी ने कार सवार को रोकने की कोशिश की। फिर कार चालक बाहर निकला और टोलकर्मीयों से बहस की। इसके बाद भी टोलकर्मी नहीं हटे तो कार चालक ने कार में बैठकर कार चला दी। टोलकर्मी नहीं हटे तो एक टोल कर्मी को बोनट पर लेकर बैरिकेड तोडते हुए निकल गया।