Home अन्य समाचार दुनिया के पांच ग्लेशियर

दुनिया के पांच ग्लेशियर

63

पेरिटो मोरेनो ग्लेशियर, अर्जेंटीना- यह अर्जेंटीना के लॉस ग्लेशियर नेशनल पार्क में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध ग्लेशियर है। इसकी लंबाई लगभग 30 कि.मी. है और इसकी ऊंचाई करीब 70 मीटर तक पानी के ऊपर दिखाई देती है। यह दुनिया के उन कुछ ग्लेशियरों में से एक है जो आज भी बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़ों का झील में टूट कर गिरना इसका सबसे आकर्षक दृश्य है। जिसे देखने हर साल हजारों पर्यटक अर्जेंटीना पहुंचते हैं।
वत्नाजोकुल ग्लेशियर, आइसलैंड- यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर है जो देश आइसलैंड के दक्षिण पूर्व भाग में स्थित है। यह लगभग 8000 कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है। आइसलैंड के कई सक्रिय ज्वालामुखियों को अपने भीतर समेटे हुए हैं। यह वेंटाज जोकल नेशनल पार्क का प्रमुख हिस्सा है और पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
अथाबास्का ग्लेशियर, कनाडा- कनाडा के अल्बर्ट प्रांत में स्थित एक प्रसिद्ध ग्लेशियर जो कोलंबिया आइस फील्ड का हिस्सा है। यह ग्लेशियर जैस्पर नेशनल पार्क में आता है और कनाडिया रॉकी पर्वत श्रंखला में फैला हुआ है। यह आसानी से सड़क मार्ग से देखा जा सकता है। इसलिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
खुंबू ग्लेशियर नेपाल- नेपाल में स्थित एक प्रसिद्ध ग्लेशियर जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के पास मौजूद है। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है और एवरेस्ट बेस कैंप के रास्ते में पड़ता है। कुंभू ग्लेशियर लगभग 17 कि.मी. लंबा है और पर्वतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप में स्थित है, एक प्रसिद्ध ग्लेशियर है। ये वेस्टलैंड ताई पोतिनी नेशनल पार्क में पाया जाता है और समुद्र तल के काफी करीब तक फैला हुआ है। जो इसे खास बनाता है। यह ग्लेशियर लगभग 12 कि.मी. लंबा है और अपनी तेजी से बदलती बर्फीली संरचना के लिए जाना जाता है।