Home अन्य समाचार गंभीर रोगियों के लगे इंजेक्शन सिरिंज कबाड़ी खरीद-बेच रहे

गंभीर रोगियों के लगे इंजेक्शन सिरिंज कबाड़ी खरीद-बेच रहे

88

यह है प्रदूषण बोर्ड मुख्यालय। गौर से देखिए इसे- दिल्ली बीमार करने के लाइसेंस यहीं मिलते हैं। यहीं खरीदे बेचे जाते हैं। कानूनी हिसाब से यह सेहत के रखवाले हैं। मगर, असल में यहां कानून के कान मरोड़े जाते हैं। आबादी बीमार करने के लाइसेंस का धंधा होता है। देखो- मेडिकल वेस्ट कबाड़ी खरीद बेच रहे। यूज्ड इंजेक्शन सिरिंज देश बीमार करने का साधन बनता जा रहा। फिर भी प्रदूषण अधिकारी कह रहे सब कुछ ठीक चल रहा। डीएम कह रहे संज्ञान में नहीं है। भला बताओ- अफसरों में इतनी धीरता कहां से आ गई? देखो- पहले अपराध कराते हैं और मीडिया पूछे तो कोई ढीठता दिखाते हैं। कोई मुंह छुपाते हैं। सवाल है कि जजों के होते हुए कानून को धोखा देना आसान कैसे बना लिया अफसरों ने?