Home अन्य समाचार उपराष्ट्रपति 1 दिसंबर को करेंगे कानपुर का दौरा

उपराष्ट्रपति 1 दिसंबर को करेंगे कानपुर का दौरा

432

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

नई दिल्ली, 29 नवंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कानपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि अपने इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, कानपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे आईआईटी कानपुर का भी दौरा करेंगे और वहां के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे।