Yogi government – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 22 Feb 2025 14:10:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Yogi government – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 एनजीटी बनाने का मकसद आहत नहीं होना चाहिए https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%86%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%86%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/#respond Sat, 22 Feb 2025 14:10:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9230 शैलेश सिंह
एक तो कुंभ टाइम, दूसरा करोड़ों लीटर भंैस का खून-पानी यमुना में मिल रहा! भला बताओ इसे कोई पीकर दिखा सकता है? अगर नहीं तो इसे संगम मिलन से कैसे रोका जा सकता है। लिहाजा एनजीटी को प्रदूषण बोर्ड खत्म करना चाहिए, या सुप्रीम कोर्ट को सिफारिश लिखनी चाहिए। एक तो दुनिया का सबसे बड़ा मेला, फिर उसी आस्था को खंडित बताती प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट। क्योंकि यूपी प्रदूषण ने लिखा गंगा का पानी पीने लायक है, केंद्रीय प्रदूषण ने लिखा गंगा का पानी नहाने लायक भी नहीं, उसमे वो जीवाणु मिले हैं जो जानवरों के खून में होते है। भला बताओ एक रिपोर्ट पीने लायक लिख रही, दूसरी रिपोर्ट नहाने लायक भी नहीं लिख रही, अब वही दोनों रिपोर्ट एनजीटी की सुनवाई का हिस्सा हैं, और दो में एक रिपोर्ट झूठी है। अब सवाल है कि इन्हीं अफसरों ने एनजीटी में और कितनी झूठी रिपोर्ट दी होगीं, झूठ के आधार पर कितने मामले खराब कराये होंगे, सुनवाई भटकायी होगीं, इसे नकारना सिर्फ बेईमानी है। लिहाजा आसान है कहना कि एनजीटी के आदेश का कोई फायदा नहीं हुआ, गाइडलाइन बनाना-ना-बनाना एक जैसा रहा, मगर एनजीटी बनाने के मकसद को नुकसान होने लगा, आस्था की भी रक्षा नहीं हो पाई। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट को गंभीर होना चाहिये, अपनी बनाई हुई संस्था की सफलता-असफलता पर विचार करना चाहिए, क्योंकि जिस देश की कोई नदी पीने लायक नहीं, हवा सांस लेने लायक नहीं, सब्जी-फल हम खा रहे, या वो हमें पी रहे, इसपर विचार नहीं, पर्यावरण से सम्बंधित 9 अहम कानून का फायदा नहीं। 12 साला सुनवाई में कई गाइडलाइन बनाना-ना-बनाना एक जैसा देखा जाये, उस देश का भविष्य अच्छा नहीं कहा जा सकता, जिस देश की प्राकृतिक संपदायें अपराध के कब्जे में हों, वहां का कानून सुप्रीम हाथ में जाना चाहिए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%86%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/feed/ 0
श्रवण बाधित बच्चों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने निशुल्क ऑपरेशन के लिए मांगे आवेदन https://rashtriyasamasya.com/good-news-for-hearing-impaired-children-yogi-government-seeks-applications-for-free-operation/ https://rashtriyasamasya.com/good-news-for-hearing-impaired-children-yogi-government-seeks-applications-for-free-operation/#respond Wed, 25 Dec 2024 06:29:25 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7275 प्रयागराज। योगी सरकार ने एक ऐसी पहल की है जिससे श्रवण बाधित बच्चों का ऑपरेशन निशुल्क होगा। योगी सरकार ने ऐसे श्रवण बाधित बच्चों को निशुल्क आपरेशन कराने के लिए आर्थिक सहयोग देने का फैसला किया है। जिनकी उम्र पांच वर्ष से कम है। सरकार ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से आवेदन मांगा है। यह जानकारी बुधवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रयागराज अशोक कुमार गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शल्य चिकित्सा योजना के तहत 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के श्रवण बाधित बच्चों की अधिकृत चिकित्सालयों में कॉक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी निःशुल्क कराने की व्यवस्था की है। एक श्रवण बाधित बच्चें की कॉक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी में लगभग 6 लाख रूपये का व्यय होता है, जिसका सम्पूर्ण वहन राज्य सरकार करती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ देने के लिए जनपद के श्रवण बाधित बच्चों के ऐसे अभिभावक जिनके बच्चे की आयु 5 वर्ष से कम हों वह इसका लाभ ले सकते हैं।

आवश्यक कागजात
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कॉक्यिलर इम्प्लाण्ट सर्जरी कराने के लिए तहसीलदार द्वारा निर्गत अपना आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड एवं फोटोग्राफ के साथ अपना आवेदन विकास भवन में कक्ष संख्या-13 स्थित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/good-news-for-hearing-impaired-children-yogi-government-seeks-applications-for-free-operation/feed/ 0