Women Team – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sun, 16 Feb 2025 09:11:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Women Team – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियस को 2 विकेट से हराया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf/#respond Sun, 16 Feb 2025 09:11:39 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8950 वडोदरा, 15 फरवरी: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियस को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 164 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर दो रन भागते हुए जीत सुनिश्चित की।

वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए नैट साइवर ब्रंट ने नाबाद 80 रन की पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 रनों का योगदान दिया। जबकि मुंबई के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। दिल्ली के लिए एना सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और शिखा पांडे ने भी दो विकेट लिए। जबकि मिन्नु मनी और एलिस कैप्सी को एक-एक सफलता मिली।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। कप्तान मेग लैनिंग और शफाली वर्मा ने पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया। लैनिंग 15 रन बनाकर आउट हो गईं। जबकि शफाली ने 18 गेंद में 43 रन की पारी खेली। मिडिल ओवरों में दिल्ली जब जीत से दूर होती दिख रही थी तब निकी प्रसाद ने 35 रन की धीमी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेल टीम को जीत के करीब ले जाने का काम किया।

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी और तीन विकेट हाथ में था। हालांकि 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौखा मारकर निकी प्रसाद ने टीम पर से दबाव कम किया। फिर अगली गेंद पर दो रन लिया। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः एक-एक रन मिला। इस तरह जीत के लिए दो गेंद पर दो रन जरूरत थी। तभी पांचवी गेंद पर निकी आउट हो गई। तब एक बार फिर गेम में मुंबई को आस बधी। लेकिन अरुंधती रेड्डी ने आखिरी गेंद पर दो रन दौड़ कर दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf/feed/ 0