Washington – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 08:02:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Washington – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 यूक्रेन पर चर्चा में मैक्रों ने ट्रंप को चेताया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d/#respond Tue, 25 Feb 2025 08:02:01 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9295 वाशिंगटन, 25 फरवरी: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को यहां यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और कई अहम मसलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान चर्चा की। दोनों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। संबोधन में यूक्रेन में युद्ध का मुद्दा छाया रहा। मैक्रों ने कोशिश की ट्रंप अपनी महत्वाकांक्षी युद्ध रोकने की रणनीति में वास्तविक स्थिति को समझें। उन्होंने कहा कि वह शांति के समान परिणाम चाहते हैं। रूस का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है। इसलिए यूक्रेन में शांति स्थापित करने के प्रयास के दौरान रूस पर इस बात का दबाव डालना चाहिए कि मॉस्को इस बार अपने वादों को पूरा करे। उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा कि रूसी नेता से बात करने का महत्व है लेकिन केवल मजबूत स्थिति में।

सीएनएन की खबर के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दृढ़ता के साथ कहा कि वह शांति चाहते हैं, लेकिन ऐसा समझौता नहीं चाहते जो कमजोर हो। साथ ही इस शांति का मतलब यूक्रेन का आत्मसमर्पण नहीं होना चाहिए। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा गारंटी का कोई उल्लेख नहीं किया। उन्होंने पत्रकारों के सामने खुद को समझौते (सौदे) की तलाश में एक मास्टर वार्ताकार के रूप में चित्रित किया। उन्होंने ईस्ट रूम से कहा, उनकी राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई है। उनकी पूरी टीम शांति के प्रयासों के लिए काम कर रही है। ट्रंप ने कहा, ”मैं सौदे करता हूं। मेरा पूरा जीवन सौदेबाजी है। मैं बस इतना ही जानता हूं, सौदे हैं। और मैं जानता हूं कि कब कोई इसे बनाना चाहता है और कब नहीं।”

इस दौरान ट्रंप ने आग लगने के बाद पेरिस के नोट्रे-डेम कैथेड्रल के लगभग नष्ट हो जाने के बाद उसके तेजी से पुनर्निर्माण की देखरेख के लिए मैक्रों की प्रशंसा की। दोनों नेताओं की मुलाकात से पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों के समर्थन के बिना उसका प्रस्ताव पारित हो गया है। इस प्रस्ताव में अमेरिका ने रूस को युद्ध में आक्रामक नहीं कहा है। मैक्रों ने ट्रंप को भरसक यह समझाने की कोशिश की कि वह रूस और यूक्रेन युद्ध की सच्चाई को समझें।

ट्रंप ने यूक्रेन में यूरोपीय शांति सेना के लिए खुलेपन की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मिलेंगे। उन्होंने पुतिन के साथ इस विचार पर चर्चा की है और रूसी राष्ट्रपति भी इस विचार के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने यह भी कि वह एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने साफ किया कि वह पुतिन को तानाशाह नहीं कहेंगे।

मैक्रों ने ट्रंप को यह समझाने की कोशिश की कि पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति के आखिरी कार्यकाल के बाद से बदल गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूक्रेन हार गया तो अमेरिका अपने प्रतिद्वंद्वी अर्थात चीन के सामने कमजोर दिख सकता है। उल्लेखनीय है कि स्टार्मर की गुरुवार को ट्रंप से मुलाकात होनी है।उम्मीद है कि वह ट्रंप को यूक्रेन में 30,000 से अधिक यूरोपीय शांति सेना तैनात करने की योजना के बारे में जानकारी देंगे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d/feed/ 0
अमेरिका अब स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर लगाएगा 25 प्रतिशत टैरिफ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%81/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%81/#respond Mon, 10 Feb 2025 06:54:14 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8801 वाशिंगटन, 10 फरवरी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं। उनका मानना है कि यह देश की व्यापार प्रणाली में संरचनात्मक परिवर्तन का हिस्सा है। ट्रंप ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान किया गया वादा करने के समय आ गया है।

द वाल स्ट्रीट जनरल समाचार पत्र की खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार या बुधवार को यह घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि इसके पीछे उनका मकसद अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करना और ट्रेड बैलेंस में सुधार करना है। ट्रंप ने यह संकेत रविवार को न्यू ऑरलियंस में एयर फोर्स वन में संवाददाता सम्मेलन में दिए। उन्होंने कहा कि यह सभी देशों पर लागू होगा।

सनद रहे, डोनाल्ड ट्रंप ने 2016-2020 तक अपने पहले कार्यकाल में स्टील पर 25 प्रतिशत और एल्यूमीनियम पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। बाद में कनाडा, मैक्सिको और ब्राजील समेत कई ट्रेड पाार्टनर्स को ड्यूटी फ्री कोटा दिया था। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस कोटा को ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय संघ तक बढ़ा दिया था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%81/feed/ 0
अमेरिका में फिर आया ट्रंप युग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa/#respond Tue, 21 Jan 2025 06:33:41 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7763 – 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, फैसलों में राष्ट्र पहले की झलक

– पहली प्राथमिकता घुसपैठ रोकना, दूसरी महंगाई पर रोकथाम

– अपने पहले संबोधन में बोले, मेरी नीति ‘अमेरिका फर्स्ट’ की होगी

वाशिंगटन, 20 जनवरी: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करने के अपने पहले संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अब शुरू हुआ है। अमेरिका फर्स्ट की नीति के साथ वो फिर से देश को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो सभी को साथ लेकर चलने को तत्पर हैं। साथ ही उन्होंने दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की भी घोषणा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के बाद पहला बड़ा फैसला लेते हुए देश के दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाई जाएगी। संगठित अपराध के खिलाफ आज से ही काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए जरूरत पड़ी तो वहां सेना को भी भेजा जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अवैध प्रवासियों को वहीं छोड़कर आएंगे जहां से वो आए हैं।

अपनी सरकार की प्राथमिकता को बताते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता घुसपैठ को रोकना है ताकि देश की जनता सुरक्षित महसूस करे। दूसरी प्राथमिकता महंगाई पर रोक लगाना है ताकि लोगों को जरूरी सामानों के लिए अतिरिक्त बोझ न पड़े।

ट्रंप ने घोषित की ‘नेशनल एनर्जी इमरजेंसी’

ट्रंप ने कहा, ‘अत्यधिक खर्च और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई का संकट पैदा हुआ और इसीलिए आज मैं नेशनल एनर्जी इमरजेंसी की भी घोषणा करता हूं।’

लॉस एंजिल्स में आग की विभिषिका पर ट्रंप ने कहा, ‘हमारे पास एक पब्लिक हेल्थ सिस्टम है जो आपदा के समय काम नहीं करता है। फिर भी दुनिया के किसी भी देश की तुलना में इसपर अधिक पैसा खर्च किया जाता है। हम ऐसा नहीं होने दे सकते। हमारे पास एक ऐसी शिक्षा प्रणाली है जो हमारे बच्चों को कई मामलों में खुद पर शर्म करना और हमारे देश से नफरत करना सिखाती है। यह सब आज से ही बदल जाएगा।’

ट्रंप की चाह- दुनिया उन्हें शान्ति दूत के तौर पर जाने

ट्रंप ने कहा, मैं देशों को जोड़ने की कोशिश करूंगा। शांति स्थापित करना मेरी प्राथमिकता है। विरोधियों के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं होगी। सैनिकों के अधिकार बढ़ाए जाएंगे। मैं युद्ध रोकने की कोशिश करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की जंग में अब अमेरिका की सेना नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि दुनिया उन्हें शांति दूत के तौर पर जाने।

चीन को चुनौती

चीन को चुनौती देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पनामा कैनाल से चीन का आधिपत्य खत्म करेंगे। पनामा कैनाल को वापस लेंगे। वहीं भविष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजेगा और दुनिया के सामने नई मिशाल पेश करेगा।

‘हमारी प्राथमिकता देश को गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र बनाना’

अपने भाषण के शुरुआत में ट्रंप ने कहा, अमेरिका का स्वर्ण युग अब शुरू हुआ है। अमेरिका फर्स्ट की नीति के साथ वो फिर से देश को आगे लेकर जाएंगे। हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे। दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो।’

दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ बढ़ाएंगे

ट्रंप ने अमेरिका को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ बढ़ाएंगे। हम देश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाएंगे। अमेरिका के लोगों को बोलने की स्वतंत्रता होगी। अमेरिका के दुश्मनों को हराकर रहेंगे। उन्होंने अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित करने का भी ऐलान किया। कहा सेना भी अपने मिशन के लिए आजाद रहेगी।

ट्रंप ने अमेरिका को लेकर अपनी नीतियों का भी खाका देश और दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अमेरिका फिर से मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। अमेरिका से तेल और गैस का निर्यात बढ़ेगा।

साथ ही पूर्ववर्ती सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन ने समाज का ताना-बाना तोड़ा। वो ग्लोबल इंवेंट्स को हैंडल नहीं कर पाए। बाइडेन के राज में अपराधियों को शरण मिली और सीमाओं की सुरक्षा पर वो कुछ नहीं कर सके।

वहीं, अपने संघर्षों को याद करते हुए ट्रम्प ने कहा कि लोगों ने मुझे बदलाव के लिए चुना है। आठ साल से मुझे चैलेंज किया जा रहा था। मेरी हत्या करने की कोशिश की गई। अब अमेरिका में तेजी से बदलाव आएगा।

इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार रात शपथ ली। उनसे पहले पहले जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वाशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटल बिल्डिंग में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने दोनों की शपथ दिलाई। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग, अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस और एलन मस्क आदि कई दिग्गज शामिल रहे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa/feed/ 0