Varansi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 18 Feb 2025 08:37:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Varansi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 आवाहन अखाड़े के नागा संतों ने निकाली पेशवाई https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8b/#respond Tue, 18 Feb 2025 08:37:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9165 वाराणसी, 18 फ़रवरी: प्रयागराज महाकुंभ से लौटे नागा संतों के दल ने मंगलवार को काशीपुराधिपति की नगरी से भव्य पेशवाई निकाली। भगवान गणेश की अगुवाई में आवाहन अखाड़े की पेशवाई कबीरचौरा मठ से दशाश्वमेध तक पूरे लाव लस्कर के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा रही। नागरिक आस्था के साथ संतों के ऊपर पुष्प वर्षा भी करते रहे ।

फूलों से सजे रथों पर सवार संत लोगों पर पूरे राह आशीर्वाद बरसाते रहे। महाकुंभ से लौटने के बाद अखाड़ों की यह दूसरी पेशवाई है । अब काशी में महाशिवरात्रि पर पेशवाई निकलेगी। नागा अखाड़े के श्री शंभू पंचदशनाम आवाहन अखाड़े की पेशवाई कई मामलों में बेहद खास रही। रथों पर सवारअखाड़े के संतों के साथ सैकड़ों नागा संत लोगों में आकर्षण के केंद्र रहे। पूरे शरीर में भभूत पोते नागा संत पारंपरिक शस्त्र कला का भी प्रदर्शन करते रहे। इसके पहले नागा संतों ने

कबीरचौरा स्थित औघड़नाथ तकिया अखाड़े में विधि विधान से अपने आराध्य देव भगवान गणेश और निशान की पूजा की। फिर खिचड़ी भोज करने के बाद पेशवाई निकाली। इसमें अखाड़े के महामंत्री सत्य गिरि महाराज, अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य मंडलेश्वर अवधूत अरुण गिरि भी शामिल हुए।

पेशवाई में बैंडबाजा-घोड़े आदि शामिल रहे। पेशवाई कबीरचौरा,बड़ी पियरी, बेनिया बाग ,नई सड़क, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंची। यहां पर भगवान गणेश व निशान की पूजा व आरती हुई।‌लोगों ने साधु-संतों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया । इस दौरान सुरक्षा का व्यापक प्रबंध रहा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8b/feed/ 0
बसंत पंचमी पर काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/#respond Mon, 03 Feb 2025 07:26:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8707 वाराणसी, 03 फरवरी: बसंत पंचमी पर्व पर सोमवार को काशीपुराधिपति की नगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगाघाटों पर दानपुण्य कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। पर्व पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु आधी रात के बाद से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। तड़के से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। पर्व पर गंगा स्नान के लिए उमड़ रही भीड़ की सुरक्षा के लिए जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ के जवान घाटों पर मुस्तैद है। गंगा तट से लेकर दशाश्वमेध और गोदौलिया चौराहे तक स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के चलते मेले जैसा नजारा दिखा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंधित किया गया है। स्नान के लिए प्राचीन दशाश्वमेध घाट, शीतलाघाट, पंचगंगा, अहिल्याबाई, अस्सी, तुलसीघाट, खिड़किया घाट, भैेसासुर, सामने घाट पर सर्वाधिक भीड़ रही। स्नान- ध्यान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ,कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। बताते चले माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रविवार को सुबह 09.14 पर ही लग गई। लेकिन उदया तिथि का मान होने के चलते श्रद्धालुओं ने सोमवार को गंगा स्नान किया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/feed/ 0
वाराणसी में बड़ा नाव हादसा टला https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/#respond Fri, 31 Jan 2025 09:39:34 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8636 वाराणसी, 31 जनवरी: वाराणसी के मान मंदिर घाट के सामने गंगा नदी में एक बड़ा नाव हादसा टल गया। शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक छोटी नाव बड़ी नाव की टक्कर से असंतुलित होकर पलट गई। नाव में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

लाइफ जैकेट ने बचाई यात्रियों की जान

हादसे के वक्त सभी यात्री लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिससे वे पानी में बहने से बच गए। जैसे ही नाव पलटी, आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान भी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी से स्थिति जल्दी संभाल ली गई। बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन की ओर से यात्रियों को सतर्क रहने और नाविकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अफसर भी पहुंच गए।

प्रशासन ने की अपील

जिला प्रशासन ने गंगा में नाव संचालन को लेकर सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का निर्देश दिया है। वहीं, यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत नावों से यात्रा करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/feed/ 0