Uttrakhand – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 14 Feb 2025 06:48:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Uttrakhand – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 राष्ट्रीय खेल: हरियाणा ने उत्तराखंड को हराकर नेटबॉल में जीता स्वर्ण https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87/#respond Fri, 14 Feb 2025 06:48:52 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8814 देहरादून, 14 फ़रवरी: यहां जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल (मिश्रित) स्पर्धा का रोमांच चरम पर रहा। कड़ी प्रतिस्पर्धा और शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा ने फाइनल में उत्तराखंड को 39-33 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, उत्तराखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पूल मुकाबलों में दिखी जबरदस्त टक्कर

पूल ए में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को 39-24 से हराया, जबकि हरियाणा ने पुडुचेरी के खिलाफ 36-25 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर, पूल बी में तेलंगाना ने कर्नाटक को 26-22 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने असम को 34-29 से मात दी।

सेमीफाइनल में मिला कांटे का मुकाबला

पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को 35 अंकों के अंतर से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने तेलंगाना को 38-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

कांस्य पदक के लिए मुकाबला रोमांचक

कांस्य पदक के लिए छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें मुकाबला 31-31 की बराबरी पर खत्म हुआ, और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।

फाइनल में हरियाणा बना चैंपियन

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां हरियाणा और उत्तराखंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हरियाणा ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 39-33 से जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों को रोमांचक पल देखने को मिले।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87/feed/ 0
उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता पदक https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf/#respond Mon, 03 Feb 2025 08:10:07 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8715 देहरादून, 03 फरवरी: उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38 वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ज्योति वर्मा की इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष का माहौल है। ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और यह जीत उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा बनी है।

सरकार की ओर से चलाए जा रहे “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान को साकार कर रही है। राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर लेकर एक नया स्लोगन दिया-“हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।”

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf/feed/ 0
पिस्तौल लेकर नेपाल में घुसे उत्तराखंड के चार युवक गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8c%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8c%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81/#respond Thu, 23 Jan 2025 06:29:14 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7951 काठमांडू, 23 जनवरी:

नेपाल पुलिस ने उत्तराखंड के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्तौल बरामद हुई है। इनके वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह जानकारी कंचनपुर जिला पुलिस प्रवक्ता उमेशराज जोशी ने दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात लगभग 10 बजे भीमदत्त के पास उत्तराखंड नंबर की कार (यूके 06 एआर 0846) को रोककर जांच की। इस दौरान ड्राइविंग सीट के पिछले पॉकेट में विदेशी लोडेड पिस्तौल रखा मिला। इसके बाद कार सवार उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के खटीमा निवासी 34 वर्षीय जीवन सिंह जिमवाल, 31 वर्षीय कमल विष्ट, 34 वर्षीय उमेद सिंह अधिकारी और 28 वर्षीय संजय जेठी को गिरफ्तार कर लिया गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8c%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81/feed/ 0
उत्तराखंड को गणतंत्र दिवस झांकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/#respond Wed, 22 Jan 2025 10:56:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7931 देहरादून, 22 जनवरी: नई दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य ने अपनी लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों और मंत्रालयों की झांकियों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेशों की सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य की झांकी के कलाकारों को यह सम्मान दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पहले 2018 में उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था।

बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर के.एस.चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से 16 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे हैं। राज्य के सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर के.एस. चौहान ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार आते हैं। इन कलाकारों से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमें एक दल को केवल 3ः30 मिनट का समय दिया जाता है। निर्धारित समय में अपने अपने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करने होते हैं। जिसमें,उत्तराखंड राज्य के कलाकारों ने “प्रसिद्ध जागर गायन एवं लोकनृत्य छपेली” इस प्रतियोगिता में प्रस्तुत की गयी। जिसको भारत सरकार की ओर से गठित समिति ने पुरस्कार के लिए चयनित किया। इस “प्रसिद्ध जागर गायन एवं लोकनृत्य छपेली” में उत्तराखंड राज्य की लोक संस्कृति की झलक को समिति की ओर से बहुत पसंद किया गया,जिसके कारण उत्तराखंड राज्य को यह पुरस्कार प्राप्त हो सका।

केएस चौहान ने कहा कि झांकी के कलाकरों ने 14 जनवरी, 2025 से प्रतिदिन कठोर अभ्यास कर इस उपलब्धि को प्राप्त किया है। देश में दूसरे स्थान पर पहुंचकर यह पुरस्कार पाना उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। इस पुरस्कार के मिलने से राज्य की झांकी में प्रतिभाग कर रहे कलाकार बहुत प्रफुल्लित है।

इस प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त होने से उत्तराखंड राज्य के कलाकार अब 26 जनवरी के बाद राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास एवं उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और जनजातीय मंत्री के समक्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष उत्तराखंड राज्य की ओर से “सांस्कृतिक विरासत व साहसिक खेल” की थीम पर झांकी का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/feed/ 0
उत्तराखंड की मेजबानी में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की उल्टी गिनती शुरू https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Sat, 18 Jan 2025 09:25:13 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7536 नई दिल्ली, 18 जनवरी, 38वें राष्ट्रीय खेलों की उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित आयोजन दुनिया भर में भारतीय एथलीटों को उजागर करने के साथ-साथ अगली पीढ़ी को अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर अपने-अपने क्षेत्रों में महानता हासिल करने के लिए प्रेरित करने का वादा करता है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्देश्य खेलों की एकीकृत शक्ति का जश्न मनाना, विविध संस्कृतियों और परंपराओं को एक साथ लाना और सबसे बढ़कर एथलेटिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। खेल न केवल शीर्ष स्तर की प्रतिभाओं को प्रदर्शित करेंगे बल्कि प्रतिस्पर्धा की साझा भावना के माध्यम से पूरे देश में एकता को भी प्रेरित करेंगे। प्रेस, आगंतुकों, मेहमानों और एथलीटों के लिए एक सहज अनुभव प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के साथ, तैयारियाँ चल रही हैं।

खेलों का एक प्रमुख आकर्षण बहुप्रतीक्षित मशाल रिले होगा, जो इस आयोजन की भावना का प्रतीक है। स्थिरता के लिए खेलों की प्रतिबद्धता के अनुरूप, आयोजकों ने एक मजबूत अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम लागू किया है और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए पुन: प्रयोज्य बोतलों के साथ स्वच्छ जल पहल पर सहयोग किया है। खेलों का एक अनूठा और आकर्षक तत्व शुभंकर मौली होगा।

युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सीईओ अमित कुमार सिन्हा ने कहा, “यह पहल खेलों को संस्कृति से जोड़ती है और सार्वजनिक जुड़ाव को बढ़ावा देती है। मौली सिर्फ हमारी शुभंकर नहीं है; वह खेलों की भावना का प्रतीक है, उत्तराखंड की जीवंतता, उत्साह और खेलों के आनंद का प्रतिनिधित्व करती है। उसे इस तरह के रचनात्मक तरीके से जीवंत करना खेलों को सभी के लिए सुलभ और रोमांचक बनाता है।”

खेलों में प्रतिस्पर्धा नहीं करते हुए, पीवी सिंधु (बैडमिंटन), श्रीहरि नटराज (तैराकी), सरबजोत सिंह (निशानेबाजी), स्वप्निल कुसाले (निशानेबाजी), साथियान ज्ञानसेकरन (टेबल टेनिस), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), मंदीप सिंह (हॉकी), और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष पीटी उषा जैसे दिग्गज एथलीटों की उपस्थिति प्रेरणा का एक जबरदस्त स्रोत के रूप में काम करेगी।

राष्ट्रीय खेल एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं, जो अक्सर ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एक कदम के रूप में कार्य करते हैं। वे वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों के भविष्य की एक झलक प्रदान करते हैं। 38वें राष्ट्रीय खेल राष्ट्र को खेल कौशल और उत्कृष्टता के जश्न में एक साथ लाने के लिए तैयार हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0