UAE – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 17 Feb 2025 09:43:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png UAE – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 यूएई ने भारतीयों के लिए खोले दरवाजे https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%8f%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%8f%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96%e0%a5%8b/#respond Mon, 17 Feb 2025 09:43:55 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9099 दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल प्रोग्राम को बढ़ा दिया है। अब इसमें छह और देशों के वैध वीजा, रेजिडेंस परमिट और ग्रीन कार्ड धारक भारतीयों को भी शामिल किया गया हैं। इसे इसी महीने से लागू कर दिया गया है। 13 फरवरी, 2025 से सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा के वैध दस्तावेज वाले भारतीय पासपोर्ट धारक भी यूएई आने पर वीजा के लिए पात्र होंगे। वीजा ऑन अराइवल ऐसी सुविधा है, जिसमें यात्री पहले से वीजा ना होने पर भी किसी देश में एंट्री कर सकते हैं। यह सुविधा विदेश यात्रा को आसान बनाती है।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई का यह कदम भारतीयों के लिए दुबई और अबुधाबी जैसे शहरों में निवास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा। साथ ही ये यीएई को एक वैश्विक केंद्र के रूप में मजबूत करने में मददगार साबित होगा। यूएई में पहले यह नीति केवल अमेरिका, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों और यूके के वैध दस्तावेज रखने वाले भारतीय नागरिकों पर लागू थी। अब UAE ने इस कार्यक्रम का विस्तार कर छह देशों- सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा को इसमें शामिल किया है। इससे इन देशों में रहने वाले या काम करने वाले भारतीयों के लिए यूएई की यात्रा आसान होगी।

क्या होगी वीजा की पात्रता

यूएई में वीजा ऑन अराइवल की पात्रता के लिए यात्रियों के पास कम से कम छह महीने की वैधता वाला एक साधारण पासपोर्ट होना चाहिए। उन्हें यूएई के नियमों के अनुसार लागू वीजा शुल्क का भुगतान करना होगा। यूएई में 14 दिनों के ठहरने के लिए वीजा फीस 100 दिरहम है। इसे 250 दिरहम की लागत से अतिरिक्त 14 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 250 दिरहम में 60 दिनों का वीजा भी लिया जा सकता है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%8f%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96%e0%a5%8b/feed/ 0
सीरिया के नए नेता अहमद अल-शरा ने संयुक्त अरब अमीरात से सहयोग मांगा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%b2-%e0%a4%b6/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%b2-%e0%a4%b6/#respond Sat, 18 Jan 2025 12:01:41 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7622 दमिश्क, 18 जनवरी, सीरिया के नए नेता अहमद अल-शरा ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से सहयोग मांगा है। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति नाहयान को फोन किया। दिसंबर में बशर अल-असद शासन के पतन के बाद मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को फोन करने वाले अहमद अल-शरा पहले नेता हैं। वह विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व वाले प्रशासन के कमांडर-इन-चीफ हैं।

अरबी न्यूज एजेंसी ‘963+’ के अनुसार, अल-शरा और अल नाहयान ने सीरिया और यूएई के बीच संबंधों को इस तरह से मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जो दोनों देशों के सामान्य हितों को पूरा करे। साथ ही यूएई सीरिया में स्थिरता प्राप्त करने और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में नए सीरियाई प्रशासन के कदमों का समर्थन करे। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, अल-शरा और अल नाहयान ने सीरियाई-अमीराती समन्वय के महत्व और सीरियाई लोगों को युद्ध के कारण बनी मौजूदा स्थिति से बाहर निकलने में समर्थन देने के प्रयासों को तेज करने पर जोर दिया।

अल-शरा और अल नाहयान ने सतत विकास हासिल करने और सीरियाई राज्य के फिर से पुनर्निर्माण के लिए सीरियाई लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अल नाहयान ने जोर देकर कहा कि यूएई सीरिया की स्वतंत्रता और संप्रभुता का समर्थन करता है।

इससे पहले अहमद अल-शरा ने शुक्रवार दोपहर दमिश्क के पीपुल्स पैलेस में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी अबू धाबी का दौरा कर चुके हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरिया के नए नेता अहमद अल-शरा ने कहा है कि उनका देश लड़ाई से थक चुका है। सीरिया से किसी पड़ोसी या पश्चिम के देशों को कोई खतरा नहीं है। अल-शरा ने कहा है कि अब पश्चिमी देशों को सीरिया पर लगे प्रतिबंध हटा लेने चाहिए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%b2-%e0%a4%b6/feed/ 0