two-day hunger strike – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 09 Jan 2025 08:43:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png two-day hunger strike – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 यमुनानगर में निगम कर्मचारी दाे दिन की भूख हड़ताल पर https://rashtriyasamasya.com/corporation-employees-on-two-day-hunger-strike-in-yamunanagar/ https://rashtriyasamasya.com/corporation-employees-on-two-day-hunger-strike-in-yamunanagar/#respond Thu, 09 Jan 2025 08:26:43 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7436 यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर निगम व दमकल कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के सामने सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। उसके बाद धरना स्थल पर 21 कर्मचारियों को यूनियन नेताओं ने गले में फूलमालाएं डालकर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बिठाया। पहले दिन की भूख हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला ने की।

गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान प्रवेश प्रोचा ने बताया कि बीते 7 अगस्त 2024 को संघ ने पालिकाओं,परिषदों,निगमों व अग्निशमन केन्द्रो में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु निकाय मंत्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों व संघ के पदाधिकारीयो के मध्य हुई वार्ता में निकाय मंत्री के द्वारा कुछ मांगों पर सहमति जताई थी।

संघ ने मानी गई मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करने का पत्र भेजकर भी सरकार को अनुरोध किया था। लेकिन इसके बाद भी मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किये व अन्य मांगों पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मांगों पर कार्रवाई न करने से प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन केंद्रों के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। जिसके चलते नगर निगम कार्यालय गेट पर निगम व दमकल कर्मचारी आज से दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर अपना विरोध जाहिर कर रहे है।

संघ नेताओं ने बताया कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मानी गई माँगो के पत्र जारी नही किये व पे-रोल सफाई कर्मचारियों का दिसम्बर 2017 से रुका हुआ वेतन का एरियर भी जारी नही किया तो मजबूरन बड़े आंदोलन का एलान किया जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/corporation-employees-on-two-day-hunger-strike-in-yamunanagar/feed/ 0