Tragic Road Accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 27 Jan 2025 11:07:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Tragic Road Accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 महाकुंभ से लौट रहे बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के  चार लोगों की सड़क हादसे में  मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/#respond Mon, 27 Jan 2025 11:07:38 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8354 -अनियंत्रित कार दूसरे लेन में गयी तो तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर -मृतको में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल

पूर्वी चंपारण,27 जनवरी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। सभी मृतक बिहार में पूर्वी चंपारण जिले में चिरैया थाना क्षेत्र पीरारी गांव के रहने वाले हैं। जो फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे।

हादसा उस समय हुआ जब सभी प्रयागराज में कुंभ स्नान कर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में जा घुसी,तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतको में चिरैया के पीरारी गांव निवासी वीर शमशेर सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटे पुत्र ओमप्रकाश आर्या (38)उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12), और बेटे विनायक (4)शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार पेशे से वकील ओमप्रकाश आर्या फिलवक्त दिल्ली के उत्तम नगर में अपनी पत्नी और बच्चो के साथ रह रहे थे।रविवार को प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद दिल्ली लौट रहे थे।इसी बीच सुबह करीब 9 बजे उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 31 किलोमीटर आगे निकली ही थी,कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में चली गई. दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेज धमाका हुआ।

सूचना पर मौके पर पहुंची फतेहाबाद थाना पुलिस ने कार में फंसे चारों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा के एसएन अस्पताल भेज दिया है।इधर घटना की सूचना के बाद मोतिहारी के मठिया स्थित उनके अस्थायी घर के साथ ही उनके पैतृक गांव पीरारी में कोहराम मचा हुआ है।पिता समेत उनके परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/feed/ 0