suicide case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 05:58:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png suicide case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 एडमिट कार्ड न मिलने पर छात्र ने दे दी अपनी जान https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/#respond Tue, 25 Feb 2025 05:58:20 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9236 प्रतापगढ/25 फरवरी: यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र न मिलने के कारण जेठवारा, प्रतापगढ़ में 12वीं के छात्र शिवम सिंह ने रविवार शाम फंदे पर लटककर जान दे दी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच की, जिसमें साध्वी शिरोमणि इंटर कॉलेज धनसारी जेठवारा के प्रबंधक ऋषभ त्रिपाठी व प्रधानाचार्य कृष्णमूर्ति त्रिपाठी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

छात्र शिवम के पिता की तहरीर पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ जेठवारा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में यूपी बोर्ड ने स्कूल की मान्यता वापस (प्रत्याहरित) लेने का फैसला भी किया है।जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने अपनी जांच में स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य को प्रवेश पत्र न देने का दोषी माना है।

डीआईओएस की ओर से दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णमूर्ति त्रिपाठी व कक्षाध्यापक सुनील यादव ने यह माना है कि मृतक छात्र शिवम सिंह की 5600 रुपये फीस बकाया थी।

दोनों का कहना है कि रविवार को अपराह्न 2:30 बजे प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल पहुंचे शिवम सिंह को बकाया फीस के बारे में बताया गया तो उसने कहा कि फीस लेकर आता हूं, इसके बाद प्रवेश पत्र ले जाऊंगा। दूसरी ओर, शिवम के पिता राजेंद्र सिंह ने प्रभारी निरीक्षक थाना जेठवारा को दी तहरीर में लिखा है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। 

‘पहले पूरी फीस जमा करो, तब मिलेगा प्रवेश पत्र’
उनका बेटा प्रवेश पत्र लेने स्कूल गया था लेकिन प्रबंधक व प्रधानाचार्य चार दिनों से उसको प्रवेश पत्र नहीं दे रहे थे। शिवम को बार-बार यह कहकर वापस कर दिया जा रहा था कि पहले पूरी फीस जमा करो, तब प्रवेश पत्र दिया जाएगा। प्रवेशपत्र न मिलने से आहत शिवम ने रविवार रात आठ बजे घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। 

रिपोर्ट में डीआईओएस ने स्कूल की मान्यता लेने की संस्तुति की 
वहीं, डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक कृष्णमूर्ति त्रिपाठी को हटाकर उनके स्थान पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपट्टी प्रतापगढ़ के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है। सचिव को भेजी रिपोर्ट में डीआईओएस ने स्कूल की मान्यता लेने की संस्तुति की है। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार जांच टीम के सदस्य राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज महुली आसपुर देवसरा के प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने जब स्कूल के प्रधानाचार्य से पूछा कि कितने और परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विद्यालय में रखे हैं तो उन्होंने छह प्रवेश पत्र दिखाए। 

प्रधानाचार्य कृष्णमूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि सभी छात्राएं इसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा है कि पेपर शुरू होने से पहले प्रवेश पत्र ले लेंगी, इसलिए प्रवेश पत्र स्कूल में रखे हैं। जबकि नियमत: किसी छात्र का प्रवेश पत्र स्कूल में नहीं होना चाहिए।

प्रबंधक का दावा, स्कूल नहीं आया था छात्र
प्रबंधक ऋषभ त्रिपाठी का दावा है कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं। छात्र विद्यालय आया ही नहीं था। इसका प्रमाण कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में भी मौजूद है। उधर, शिवम की मौत के बाद प्रबंधक ने शेष परीक्षार्थियों के घर पर प्रवेश पत्र पहुंचाना शुरु कर दिया। फीस बकाया होने के बाद भी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किया गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/feed/ 0
मासूम बेटे को मार, खुद भी फंदे से लटक गई मां https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%82/#respond Tue, 18 Feb 2025 07:43:49 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9141 कानपुर: आए दिन पति से होने वाले झगडों से तंग आकर एक महिला ने अपने कलेजे के टुकडे को मार डाला फिर खुद फांसी पर झूल गई। यह दिल दहलाने वाली घटना कानपुर के उर्सला कैंपस में घटित हुई। चीख-पुकार पर पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इस बीच बेटी और नाती की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने आरोप लगाया की उनकी बेटी ने फोन कर उनसे बचा लेने की गुहार लगाई। काश उसी समय वह बेटी को ले गए होते तो शायद उसकी जान बच जाती।

कल्याणपुर आवास-विकास बगिया निवासी राजू वाल्मीकि बैंक ऑफ बड़ैदा में चपरासी हैं। उनके परिवार में मां रानी, पत्नी राजकुमारी और तीन बेटे रंजीत, सुमित और अमित हैं। सुमित की तीन साल पहले लालबंगला में रहने वाली स्नेहा से सादी हुई थी। सुमित लैब टेक्नीशियन है। वह पत्नी, सवा साल के बेटे सम्राट और दादी संग उर्सला कैंपस स्थित इमरजेंसी कॉलोनी में रहता है। सुमित ने बताया, रोज की तरह सोमवार सुबह वह काम पर चला गया था। शाम पांच बजे दादी परेड स्थित अस्पताल में सफाई करने चली गईं। रात करीब आठ बजे वह दादी को लेकर गर पहुंचा। दादी ने जैसे ही दरवाजा खोला तो साड़ी के फंदे से स्नेहा का शव झूल रहा था और बेटा सम्राट बेड पर अचेत पड़ा था। यह देख दादी चीख पडी। सुमित भी तुरंत कमरे में भागा। बेटे को लेकर वह उर्सला पहुंचा जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%82/feed/ 0
कानपुर:  दंपति ने जहर खाकर दे दी जान,  पांच साल पहले की थी लव मैरिज https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95/#respond Mon, 20 Jan 2025 10:46:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7716 कानपुर, 20 जनवरी

पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में सोमवार को एक दंपत्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पांच साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में रहने वाले अलकेश सचान और सलोनी सचान ने पांच साल पहले परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। शादी के बाद दोनों पनकी स्थित पतरसा गांव में किराए के मकान में रहते थे। रविवार की देर रात दंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। मकान मालिक और पड़ोसियों की सूचना पर परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं फॉरेंसिक टीम ने घर जाकर कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पनकी थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95/feed/ 0
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95/#respond Mon, 20 Jan 2025 06:03:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7642 जालौन, 20 जनवरी

जालौन में रविवार देर रात को एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना कोंच कोतवाली के मोहल्ला जवाहर नगर की है। मूल रूप से ग्राम अंडा के रहने वाले अवधेश पहारिया अपने 40 वर्षीय इकलौते पुत्र आकाश पहारिया और पत्नी के साथ कोंच के जवाहर नगर में वर्षो से रह रहे थे। उनका पुत्र आकाश ठेकेदारी के साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहा था, रविवार देर रात को आकाश ने पारिवारिक विवाद में रात्रि लगभग ढाई बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके पिता अवधेश व मां ममता जाग गई, जिन्होंने खून से लथपथ अपने बेटे को देखा, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। रात में आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने खून से लथपथ हालत में आकाश को देखा, तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोंच सर्कल के क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र पचौरी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण राय, सागर चौकी प्रभारी अवनीश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि मृतक आकाश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।बीते दो माह से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। रात में फोन पर हुए विवाद के बाद आकाश ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पचौरी करना है कि मामले की विवेचना की जा रही कि किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95/feed/ 0