Stage Collapse – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 28 Jan 2025 07:18:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Stage Collapse – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 उप्र के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3/#respond Tue, 28 Jan 2025 07:18:10 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8371 बागपत, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के निर्वाण महोत्सव के दौरान आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने के दौरान मंच गिरने से 60 लोग घायल हो गए, जबकि अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। बताया गया है कि श्रद्धालु क्षमता से अधिक संख्या में मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने पहुंच गए। इस वजह से करीब 40 फीट ऊंचा मंच भरभरा गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को फौरन बड़ौत सीएससी और निजी आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 30 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दिल्ली रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।बागपत जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सीय सेवाओं के लिए डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3/feed/ 0