Sports – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 26 Feb 2025 11:52:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Sports – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश के कारण रद्द https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%91%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%91%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/#respond Wed, 26 Feb 2025 11:52:29 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9349 रावलपिंडी: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के कारण ग्रुप का समीकरण अब रोमांचक हो गया है। बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए हैं। दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल की थी। ऐसे में उनके पास 3-3 अंक हो गए हैं। यही कारण है कि इस ग्रुप का समीकरण अब रोमांचक हो गया है।

बारिश के कारण इस ग्रुप में अब चारों टीमों के पास मौका है कि वह सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। इस ग्रुप में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम को उनके पहले मैच में हार मिली थी। ऐसे में ये दोनों टीमें अगर अपने बचे हुए दोनों मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि, यहां रन रेट का मामला भी सामने आएगा, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के लिए भी पूरी तरह से मौके बने हुए हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब रन रेट पर पूरा मामला फंसने वाला है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम के लिए रास्ते आसान हो गए हैं। ऐसे में इंग्लैंड और अफगानिस्तान को अब ना सिर्फ अपने मैच में जीत हासिल करना होगा बल्कि उसे अपने रन रेट को भी बेहतर रखना होगा। क्योंकि तीन अंक हासिल चुकी, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम अगर अपने अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज करती है तो ऐसी स्थिति में इन दोनों में से किसी एक का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा।

वहीं ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। ऐसे में ये दोनों टीमें ग्रुप बी की किस टीम से अब सेमीफाइनल में टकराएगी उसके लिए इंतजार लंबा हो गया है। हालांकि ये जरूर तय है कि पाकिस्तान में अब सिर्फ एक ही सेमीफाइनल मैच खेला जाएग।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%91%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/feed/ 0
अक्षर पटेल बने पाकिस्तान के खिलाफ बेस्ट फील्डर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:28:36 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9263 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया ने अक्षर पटेल को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया। टीम के ड्रेसिंग रूम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने उन्हें मेडल पहनाया। अक्षर ने पाकिस्तान के खिलाफ 1 कैच पकड़ा और 2 रन आउट किए।

भारत ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। दुबई में पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने विराट कोहली की सेंचुरी की मदद से टारगेट हासिल कर लिया।

फील्डिंग कोच बोले- थ्रो बहुत शानदार रहे BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फील्डर ऑफ द मैच सेरेमनी की एक वीडियो पोस्ट की। इसमें टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा, ‘फील्डिंग बेहतरीन रही, सभी ने बैकअप लिए और ओवरथ्रो नहीं जाने दिया। विकेटकीपर राहुल ने बताया कि थ्रो की एक्यूरेसी शानदार थी, जिससे 5 डायरेक्ट हिट लगे।

मैच में अहम टाइम पर 2 रनआउट आए। सपोर्ट स्टाफ का थैंक्यू, जिन्होंने टीम की फील्डिंग स्ट्रेंथ बढ़ाई। जडेजा, अक्षर और श्रेयस ने पाकिस्तानी बैटर्स को आसानी से रन नहीं लेने दिए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0
भारत, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:24:16 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9258 नई दिल्ली, 25 फ़रवरी: रावलपिंडी में न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर पांच विकेट से जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है, भारत के साथ ही न्यूजीलैंड भी अंतिम चार में पहुंच गया है, जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो गए हैं।

2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का आखिरी ग्रुप-स्टेज गेम यह निर्धारित करेगा कि कौन सी टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर होगी। मैच का विजेता सेमीफाइनल में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगा।

यह छठा संस्करण है जहां मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वे 1998, 2000, 2002, 2013 और 2017 में अंतिम चार में पहुंचे। न्यूजीलैंड के लिए, यह चौथा सेमीफाइनल होगा और 2009 के बाद यह पहला होगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a/feed/ 0
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%8d/#respond Tue, 18 Feb 2025 08:47:04 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9172 वडोदरा, 17 फरवरी: महिला प्रीमियर लीग 2025 के चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 19.3 ओवर में 141 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, जबकि सारा ब्राइस ने 23 रन जोड़े।

आरसीबी की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेणुका ठाकुर सिंह और जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि किम गर्थ और एकता बिष्ट ने दो-दो विकेट चटकाए।

दिल्ली की ओर से मिले 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने मजबूत शुरुआत की। स्मृति मंधाना ने 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 47 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। डेनिएल व्याट-हॉज ने भी 42 रनों का योगदान दिया। टीम ने 16.2 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अरुंधति रेड्डी और शिखा पांडे ने एक-एक विकेट लिया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%8d/feed/ 0
2 फरवरी को नई दिल्ली में पहली इंडियन नेवी हाफ मैराथन  https://rashtriyasamasya.com/2-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/2-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2/#respond Sat, 01 Feb 2025 07:10:59 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8649 नई दिल्ली, 1 फ़रवरी: भारतीय नौसेना 2 फरवरी को राजधानी नई दिल्ली में इंडियन नेवी हाफ मैराथन (आईएनएचएम) के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली इस मैराथन में 21.1 किमी, 10 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियों में दस हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक आयोजन को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का मार्ग देश की राजधानी के प्रतिष्ठित स्थलों से होकर गुजरेगा, जिसमें कर्तव्य पथ और इंडिया गेट शामिल हैं। इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। इसके अलावा इसमें सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित हस्तियां, नागरिक अतिथि और प्रसिद्ध खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

धावकों के लिए ‘द इंडियन नेवी स्लैम’ सम्मान

भारतीय नौसेना ने इस मैराथन के तहत ‘द इंडियन नेवी स्लैम’ की घोषणा की है, जो उन प्रतिभागियों को मिलेगा जो कोच्चि, विशाखापत्तनम, मुंबई और नई दिल्ली में नौसेना द्वारा आयोजित सभी चार दौड़ पूरी करेंगे। यह पुरस्कार नौसेना की अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भावना को दर्शाता है।

इंडियन ऑयल सहित कई एजेंसियों का समर्थन

इस कार्यक्रम को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहयोगी भागीदार के रूप में समर्थन दिया है, जबकि दिल्ली पुलिस और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद भी आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय नौसेना इस मैराथन के जरिए फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/2-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2/feed/ 0
राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड ने स्वर्ण सहित 6 पदकों के साथ वुशु में बनाया अपना दबदबा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1/#respond Fri, 31 Jan 2025 08:53:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8598 देहरादून, 31 जनवरी: उत्तराखंड के वुशू एथलीटों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को एक स्वर्ण और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक जीते।

अचोम तापस ने वुशू ताओलू दाओशू स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जिससे भारत के शीर्ष प्रतियोगियों में से एक के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई। तापस, जिन्होंने पहले ही जूनियर स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीते हैं, अब सीनियर प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका में हैं, जो उनके करियर में एक और मील का पत्थर है।

ज्योति वर्मा ने ताओलू सिंगल सीनियर – चांगक्वान (महिला) में उत्तराखंड की झोली में एक और कांस्य पदक डाला, जिससे राष्ट्रीय मंच पर राज्य की सफलता जारी रही।

उत्तराखंड के कांस्य पदक विजेताओं में विशाल कश्यप (वुशु ताओलू), नीरज जोशी (वुशु सांडा), लवीश कुमार (वुशु सांडा) और शुभम चौधरी (वुशु सांडा) भी शामिल हैं। पदकों की संख्या को और बढ़ाने के लिए, नीरज जोशी, लविश कुमार और शुभम चौधरी राज्य के संग्रह में रजत जोड़ने की उम्मीद के साथ आज (31 जनवरी) रिंग में लौटेंगे।

उत्तराखंड वुशु टीम की कोच अंजना रानी ने एथलीटों की प्रतिबद्धता और अनुशासन की प्रशंसा की, उनकी सफलता का श्रेय उनके गहन प्रशिक्षण और राज्य के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे दोनों को दिया। उन्होंने आने वाले दिनों में और अधिक पदक हासिल करने की उनकी क्षमता पर भरोसा जताया।

उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग ने भी इन उल्लेखनीय एथलीटों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए उन्हें बधाई दी है क्योंकि वे भविष्य की प्रतियोगिताओं में और भी बड़ी सफलता के लिए तैयार हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1/feed/ 0
हांसी फ्लिक ने स्ज़ेसनी को बार्सिलोना में पहली पसंद का गोलकीपर बनाया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95/#respond Wed, 29 Jan 2025 07:31:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8504 मैड्रिड, 29 जनवरी: एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच हांसी फ्लिक ने मंगलवार को पुष्टि की कि वोइशिएक स्ज़ेसनी अब इनाकी पेना से आगे उनकी पहली पसंद के गोलकीपर बन गए हैं।

आर्सेनल, रोमा और जुवेंटस के पूर्व गोलकीपर स्ज़ेसनी अक्टूबर में बार्सिलोना से जुड़े थे, जब मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। हालांकि, फिटनेस संबंधी चिंताओं और इनाकी पेना के अच्छे फॉर्म के कारण स्ज़ेसनी का डेब्यू 4 जनवरी को हुआ, जब उन्होंने कोपा डेल रे में बारबास्ट्रो पर बार्सा की 4-0 से जीत में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने स्पेनिश सुपरकप के दोनों मैच खेले, जिसमें बार्सिलोना ने खिताब जीता, हालांकि फाइनल में उन्हें लगभग आधे घंटे शेष रहते बाहर भेज दिया गया।

इनाकी पेना ने बेतिस के खिलाफ बार्सा की 2-0 कोपा डेल रे जीत और गेटाफे के खिलाफ 1-1 ला लीगा ड्रॉ में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन फ्लिक ने चैंपियंस लीग में बेनफिका के खिलाफ स्ज़ेसनी को चुना। बार्सा ने यह मैच 5-4 से जीता, हालांकि स्ज़ेसनी ने एक पेनल्टी स्वीकार की और एक गोल में गलती भी की। इसके बावजूद, फ्लिक ने वालेंसिया के खिलाफ 7-1 की जीत में भी उन्हें टीम में रखा।

एटलांटा के खिलाफ चैंपियंस लीग ग्रुप-स्टेज के अंतिम मैच के लिए अपने निर्णय पर फ्लिक ने स्पष्ट किया कि अब स्ज़ेसनी उनकी प्राथमिक पसंद हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरे द्वारा लिए गए सबसे कठिन निर्णयों में से एक है। यह हमेशा कठिन होता है क्योंकि गोलकीपर की भूमिका बहुत खास होती है।”

फ्लिक ने यह भी स्पष्ट किया कि यह इनाकी पेना में विश्वास की कमी को नहीं दर्शाता। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि जब मैं टेक (स्ज़ेसनी) के बारे में कुछ अच्छा कहता हूं, तो ऐसा लगता है कि इनाकी हार रहा है, मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे गोलकीपर चुनना है और वे दोनों बेहतरीन गोलकीपर हैं। मैं हमेशा अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ की तलाश करता हूं और इस समय मैं इसे इसी तरह देखता हूं, हालांकि इनाकी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।”

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95/feed/ 0
टाटा स्टील शतरंज: राउंड 9 में गुकेश ने मेंडोंका को हराकर बढ़त बनाई https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%b6%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1-9-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%b6%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1-9-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Wed, 29 Jan 2025 07:29:40 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8501 नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में चल रहे टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने हमवतन लियोन ल्यूक मेंडोंका को मात देकर एकमात्र लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

गुकेश, जो हाल ही में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने हैं, ने 43 चालों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, वे 10वें दौर में प्रवेश करने वाले एकमात्र लीडर बने, जिनके पास संभावित नौ में से 6.5 अंक हैं। दूसरी ओर, आर. प्रज्ञानानंद, जो नौवें राउंड में लीडर के रूप में आए थे, स्थानीय दिग्गज अनीश गिरी से हार गए। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव अब प्रज्ञानानंद से आगे निकल गए, जिससे वे चौथे स्थान पर पहुंच गए।

आने वाले मुकाबले और खिलाड़ियों की स्थिति

गुकेश के आगामी चार मुकाबलों में दो डच खिलाड़ी, मैक्स वार्मरडैम (2646 रेटिंग) और जॉर्डन वैन फॉरेस्ट (2680) शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें गत विजेता चीन के वेई यी (2751) से भी चुनौती मिलेगी।

मेंडोंका के लिए टूर्नामेंट कठिन साबित हो रहा है, क्योंकि उन्होंने अभी तक कोई जीत दर्ज नहीं की है। उनके खाते में पांच ड्रॉ और चार हार हैं। साथी भारतीय अर्जुन एरिगैसी, जो 2801 की एलो रेटिंग के साथ इस टूर्नामेंट में प्रमुख दावेदारों में से एक थे, का भी अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। उनके अगले मुकाबले वैन फॉरेस्ट और अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ होंगे, जबकि टूर्नामेंट का समापन गुकेश के खिलाफ एक अहम अखिल भारतीय मुकाबले के रूप में होगा।

चैलेंजर्स सेक्शन में भारतीय प्रदर्शन

चैलेंजर्स सेक्शन में, आर. वैशाली और दिव्या देशमुख ने नौवें राउंड में ड्रॉ खेला। वैशाली अब स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर हैं, जबकि दिव्या एक जीत और दो ड्रॉ के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वैशाली छह अंकों के साथ 14 प्रतियोगियों में आठवें स्थान पर बनी हुई हैं। गुकेश की शानदार लय और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अब सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि टूर्नामेंट के अंतिम राउंड बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%b6%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1-9-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0