South Korea – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 07:58:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png South Korea – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन पुल ढहा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:58:45 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9288 सियोल, 25 फरवरी: दक्षिण कोरिया में मंगलवार सुबह लगभग 9:49 बजे एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। यह हादसा चुंगचेओंग प्रांत के चेओनान के पास सियोल-सेजोंग राजमार्ग पर हुआ। हादसे में कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

द कोरिया टाइम्स के अनुसार, सियोल-सेजोंग राजमार्ग पर निर्माण के दौरान पुल के लिए तैयार किए गए 50 मीटर लंबे पांच स्टील सपोर्ट ढह गए। गंभीर रूप से घायल सात लोगों में से एक को कार्डियक अरेस्ट हुआ। अग्निशमन अधिकारियों का मानना ​​है कि कई कर्मचारी मलबे में दबे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय, भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी, राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी और दक्षिण चुंगचेओंग प्रांतीय सरकार को तेजी के साथ राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इस पुल का निर्माण हुंडई इंजीनियरिंग कंपनी कर रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सकुशल बाहर निकालने की है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be/feed/ 0
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में लगी आग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Sat, 01 Feb 2025 07:46:03 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8663 सियोल, 01 फरवरी:

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, मध्य सियोल में राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया।

द कोरिया टाइम्स के अनुसार, योंगसन जिला कार्यालय और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग तीसरी मंजिल पर शुरू हुई और तेजी से चौथी मंजिल तक फैल गई। आग बुझाने के लिए 140 कर्मियों को भेजा गया। इस दौरान मलबा गिरने से एक अग्निशमन कर्मी घायल हो गया। इस दौरान चार कर्मचारी दौड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। आग से संग्रहालय को भारी क्षति पहुंची है। यहां से कलाकृतियों को राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थानांतरित किया जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0