Snowfall Prediction – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 24 Jan 2025 09:37:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Snowfall Prediction – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 हिमाचल में 29 और 30 जनवरी को बर्फबारी के आसार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-29-%e0%a4%94%e0%a4%b0-30-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-29-%e0%a4%94%e0%a4%b0-30-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/#respond Fri, 24 Jan 2025 09:37:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8124 शिमला, 24 जनवरी: हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद 29 जनवरी से करवट बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इन दिनों मैदानी इलाकों में भी सर्दी का प्रभाव अधिक रहेगा।

प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और मंडी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है।

ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात

पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। राज्य के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भीषण शीतलहर जारी है। लाहौल-स्पीति जिले का ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुकुमसेरी, मनाली, केलांग और कल्पा जैसे इलाकों में भी तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा -7.9 डिग्री, मनाली में -0.2, केलांग में -9.1 और कल्पा में -2.9 डिग्रियां सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

शीतलहर से जनजातीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित

जनजातीय क्षेत्रों में सर्दी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पांगी के इलाकों में स्थानीय लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं। वहीं हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर लगातार बना हुआ है। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक का प्रभाव ज्यादा महसूस किया जा रहा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

29 व 30 जनवरी को शिमला, कुफ़री व मनाली में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। शिमला, मनाली, डलहौजी और कुफरी जैसे हिल स्टेशनों में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्यवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्राें में मौसम के साफ बने रहने का अनुमान है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-29-%e0%a4%94%e0%a4%b0-30-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/feed/ 0