Shraddha Kapoor – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 21 Jan 2025 07:36:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Shraddha Kapoor – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 श्रद्धा कपूर ने पिता के साथ जुहू में खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be/#respond Tue, 21 Jan 2025 07:36:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7776 बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद उनके पिता शक्ति कपूर ने मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। लग्जरी कार के बाद अब उन्होंने लग्जरी घर पर मोटी रकम खर्च की है। फिलहाल, वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं लेकिन अनुमान है कि वह इस नए घर में शिफ्ट होंगी।

जानकारी के मुताबिक, शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर की इस संपत्ति की कीमत 6.24 करोड़ रुपये है। ये एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जो पीरामल महालक्ष्मी साउथ टॉवर में स्थित है और 13 जनवरी को पंजीकृत किया गया था। कुल 1042.73 वर्ग फुट में फैले इस अपार्टमेंट में दो बालकनी हैं और इसकी कीमत 59,875 रुपये प्रति वर्ग फुट है। पीरामल महालक्ष्मी साउथ टॉवर अपने रेस कोर्स और समुद्र के दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। इसमें 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट हैं।

इस बीच श्रद्धा ‘स्त्री 2’ की सफलता के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने 2024 में जुहू में 6 लाख रुपये के मासिक किराए पर एक लक्जरी अपार्टमेंट लिया। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। इसके लिए उन्होंने एक साल का किराया 72 लाख रुपये एडवांस में चुकाया था।

वर्कफ्रंटश्रद्धा कपूर ने ‘आशिकी 2’, ‘बागी’, ‘छिछोरे’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह 12 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि, उनके नाम ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं लेकिन वह लोगों के दिलों में राज करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके सबसे ज्यादा फैन और फॉलोअर्स हैं। ‘फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100’ की सूची में उन्हें 57वां स्थान मिला था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be/feed/ 0