Shimla road accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 20 Jan 2025 06:28:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Shimla road accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 शिमला में सीमेंट से लदा ट्रक खड्ड में गिरा, दो भाइयों की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d/#respond Mon, 20 Jan 2025 06:28:24 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7652 शिमला, 20 जनवरी: राजधानी शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में धामी-सुन्नी सड़क पर रविवार आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बागीपुल बैजू नामक स्थान पर सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और उसके बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ।

सुन्नी थाना में रात एक बजे हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी एएसआई रामलाल अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। स्थानीय निवासियों की सहायता से मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह के समय खड्ड से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को ढूंढ निकाला गया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (एचपी 11 ए 2877) सीमेंट से लदा हुआ था और शिमला से रामपुर की ओर जा रहा था। ट्रक के खड्ड में गिरने के कारण भारी नुकसान हुआ। सर्च ऑपरेशन के दौरान खड्ड में ट्रक चालक दिनेश कुमार (29) और उसके बड़े भाई विनोद कुमार (37) के शव बरामद किए गए। दोनों मृतक सोलन जिले के दाड़लाघाट उपतहसील की पारनु पंचायत के ठेरा गांव के रहने वाले थे।

घटना स्थल से शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुन्नी भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

सुन्नी थाना पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और 106 बीएनएस (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रामलाल द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिनेश कुमार और विनोद कुमार की मौत ने उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई पेशेवर ट्रक चालक थे और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिन-रात काम करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d/feed/ 0
शिमला नगर निगम की गाड़ी खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be/#respond Sat, 18 Jan 2025 08:18:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7519 शिमला, 18 जनवरी, राजधानी शिमला में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नगर निगम की कचरा ले जाने वाली एक गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे भरयाल कूड़ा संयंत्र के पास टूटू-तारादेवी सड़क पर हुई।

जानकारी अनुसार कचरा फेंकने के बाद गाड़ी वापिस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है, जो कार्ट रोड शिमला का निवासी था। बालूगंज पुलिस थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के समय नगर निगम की यह गाड़ी टूटू-तारादेवी सड़क से होकर भरयाल कूड़ा संयंत्र से लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। खाई की गहराई और गाड़ी की रफ्तार के कारण चालक को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका।

स्थानीय लोगों ने सुबह जब गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को खोजने लगे। कुछ समय के पश्चात एमसी कूड़ेदान की गाड़ी से 150 मीटर नीचे से गाड़ी चालक का शव मिला। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। चालक की मौके पर मौत होने के बाद पुलिस ने शव को आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गाड़ी सड़क से 300 मीटर दूर गिरी जिसमें गाड़ी ने चीड़ के तीन छोटे पेड़ों को तोड़ते हुए मथौली की घासनी पर पंहुची।

हादसे की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस थाना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि विनोद शिमला नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता था और वह पिछले कई वर्षों से इस पद पर कार्यरत था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि या तो गाड़ी में तकनीकी खामी थी या चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। हालांकि हादसे के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गाड़ी की तकनीकी जांच के बाद ही चल पाएगा।

वहीं अन्य ड्राइवरो का कहना है कि चालक काफी अनुभवी थे ऐसे में यह दुर्घटना कैसे हुई यह एक प्रश्न चिन्ह है। जहां पर यह हादसा हुआ वहां पर सड़क काफी चौड़ी थी वहीं पुलिस का कहना था कि सूर्य की रोशनी चालक पर गिरी होगी जिसके चलते हादसा हुआ लगता है।

हादसे के बाद शिमला नगर निगम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। नगर निगम ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be/feed/ 0