Shamsherganj – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 27 Jan 2025 10:15:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Shamsherganj – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 खेलते समय पांव फिसलने से नदी में डूबी दो छात्राएं, तलाश जारी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/#respond Mon, 27 Jan 2025 10:15:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8336 शमशेरगंज, 27 जनवरी: मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना अंतर्गत नए कृष्णपुर घाट पर रविवार शाम खेलते समय दो नाबालिग छात्राएं गंगा नदी में डूब गईं। नाबालिगों के नाम पाकीजा परवीन (07) और सुहाना खातून (05) हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों को भेजकर इलाके में तलाश शुरू कर दी थी लेकिन सोमवार दोपहर तक दोनों नाबालिगों का पता नहीं चल सका था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों धुलियान नगरपालिका के कृष्णपुर इलाके की निवासी हैं और वे रिश्ते में दूर की बहनें हैं। दोनों नाबालिग स्थानीय स्कूल में प्रथम कक्षा की छात्रा हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम पाकीजा और सुहाना कुछ अन्य दोस्तों के साथ नए कृष्णपुर घाट के पास खेल रही थीं। उसी समय उनकी गेंद गंगा नदी में गिर गयी। एक बहन जब गेंद उठाने के लिए घाट पर उतरी तो अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में गिर गई। यह देख दूसरी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नदी में डूब गई। दोनों बहनों के साथ मौजूद अन्य बच्चे चिल्लाने लगे और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय निवासियों ने रविवार शाम से ही नदी में खोज शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। स्थानीय निवासियों और गोताखोरों ने सोमवार सुबह एक बार फिर नदी में तलाश शुरू की।

धुलियान नगर पालिका के वार्ड-1 के पार्षद समीउल आलम ने कहा कि जिस घाट पर दुर्घटना हुई, वहां अभी भी पक्की घाट नहीं बनी है। हमने सुना कि दोनों नाबालिग हाथ धोने के लिए घाट पर गई थी लेकिन घाट फिसलन भरी होने के कारण दोनों फिसलकर नदी में गिर गई। उनकी तलाश जारी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/feed/ 0