Severe Accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 10:12:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Severe Accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 लखीमपुर में दर्दनाक हादसा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/#respond Sat, 15 Feb 2025 08:36:27 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8886 लखीमपुर खीरी/15 फरवरी: लखीमपुर में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जिले के फूलबेहड थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 10.40 बजे यह हादसा हुआ। बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपति समेत चार लोगों को बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई। एक 11 साल का बालक जख्मी है।

फूलबेहड थाना क्षेत्र के लठिया गांव निवासी 42 वर्षीय अवधेश, अपनी 40 वर्षीय पत्नी मीना, 55 वर्षीय मां गीता देवी और 11 साल के बेटे रोहित को बाईक पर बिठाकर खंभारखेडा से गांव लौट रहा था। बताते हैं कि अवधेश किसी रिश्तेदारी में गया था। वहां से बाईक पर परिवार समेत आ रहा था। फूलबेहड क्षेत्र के, खईयां पिकेट के पास, अचाकापुर की तरफ से आ रही एक बस ने बाईक में टक्कर मार दी। बाईक पर सवार अवधेश, उसकी पत्नी मीना और मां गीता देवी की मौके पर मौत हो गई। बेटा रोहित जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/feed/ 0